BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

MATHURA : वंशी वट का विकास कराएंगे मांट, सदर विधायक

मथुरा। मांट विधायक राजेश चैधरी व मथुरा के विधायक श्रीकांत शर्मा मिलकर वंशी वट का सर्वांगीण विकास कराएंगे।वहीं दोनों विधायकों ने कहा कि विकास के दौरान वंशी वट के स्वरूप से छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी। बता दें कि मांट के विधायक राजेश चैधरी व मथुरा के विधायक श्रीकांत शर्मा मंगलवार दोपहर बारह बजे करीब वंशीवट पहुंचे, यहां उन्होंने वंशीवट के पीठाधीश्वर जयराम दास महाराज से वंशीवट के विकास को लेकर चर्चा की।दोनों विधायकों ने कहा कि यहां के पौराणिक स्वरूप से छेड़छाड़ किए बिना यहां विकास कार्य कराए जाने के लिए शासन स्तर पर बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि वंशीवट के जंगलों की पुनः नपत कराई जाएगी यदि कोई अवैध कब्जा मिलेगा तो उसे हटाया जाएगा।बताते चलें कि वंशीवट को भगवान श्री कृष्ण की रास स्थली भी माना जाता है,यहां मौजूद प्राचीन वट वृक्ष में वंशी की धुन आज भी सुनाई देती है। वहीं मंदिर के दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन आते हैं। इस मौके पर भाजपा की जिला अध्यक्ष मधु शर्मा, सुनीता ठाकुर, जगदीश त्रिपाठी, मोहनलाल अग्रवाल, हुकम सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही उन्होंने एक सहभोज के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं संत जयराम दास महाराज ने बताया कि वह भी चाहते हैं कि वंशीवट का सर्वांगीण विकास हो ताकि लोग उसके पौराणिक स्वरूप को अच्छी तरह समझ सकें।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More