BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

192 करोड़ रुपए का है दिल्ली आबकारी नीति घोटाला: ED

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में अपने तीसरे पूरक आरोपपत्र में कहा है कि यह घोटाला 192.8 करोड़ रुपये का है।

ईडी ने आरोपी अरुण पिल्लई का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उसने अवैध कमाई के सृजन में सक्रिय रूप से भाग लिया था।

आरोपपत्र में ईडी ने दावा किया, .. इंडो स्पिरिट्स के गठन की साजिश में भाग लेना, थोक में ज्यादा लाभ प्राप्त करने के लिए नीति का मसौदा तैयार करना और रिश्वत की पूरी साजिश को अंजाम देना - अरुण पिल्लई ने इन सबमें सक्रिय रूप से भाग लिया और 192.8 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की। पिल्लई को इसमें 32.86 करोड़ रुपये का हिस्सा मिला।

इसमें आगे कहा गया है कि पिल्लई ने 32.8 करोड़ रुपये से 6.45 करोड़ रुपए इंडिया अहेड, आंध्र प्रभा प्रकाशन और गौतम मूथा को हस्तांतरित किए जिसका संबंध एक अन्य सह-आरोपी अभिषेक बोइनपल्ली के साथ है।

ईडी ने आगे दावा किया कि पिल्लै ने इस अवैध कमाई को बेदाग दिखाने दिखाने के लिए इसे वास्तविक कारोबार से प्राप्त राशि के रूप में दिखाने की कोशिश की।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More