BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। जनपद के छाता कस्बा स्थित हाईवे में एक छोला छाप चिकित्सकों द्वारा चलाये जा रहे नर्सिग होम मंे बुधवार को तीन दिन के नवजात शिशु की मौत के मामले को लेकर परिजनों द्वारा चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगारते हुए हंगामा काटा गया। जिस पर गुरूवार जिला प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मथुरा ने टीम गठित कर छाता में संचालित जेएन हाॅस्पीटल पर पहुंची और चिकित्सक से कागजात की माॅगें गये लेंकिन चिकित्सक कोई सन्तोषजनक जबाव नहीं मिला। जिस पर टीम ने तत्काल प्रभाव से नर्सिंग होम को सीज करने की कार्यवाही की हैं।

Read More

मथुरा । विश्व स्तरीय संगठन विश्व ब्राह्मण संघ के दिल्ली में लोधी रोड स्थित मल्टीपिल हाल में आयोजित नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सम्मेलन में पूरे राष्ट्र भर के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संघ के चैयरमैन मांगेराम शर्मा व बार कौंसिल दिल्ली के पूर्व चैयरमैन व  राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एस गोस्वामी व मुख्य राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत शर्मा ने विप्रसेवी खगुल भारद्वाज को राष्ट्रीय संगठन महासचिव मनोनीत कर संगठन विस्तार हेतु महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी ।बृजांचल को और प्राथमिकता देते हुए कार्षि्ण गुरु नागेन्द्र महाराज व भागवताचार्य मनोज मोहन शास्त्री व समाजसेवी जगदीश सुपानिया को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त कर बृजांचल का सम्मान बढाया है । दिल्ली में आयोजित विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भारत सरकार के केन्द्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा व हरियाणा सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने विप्रसेवी खगुल भारद्वाज को पटुका व माला पहनाकर राष्ट्रीय संगठन महासचिव का नियुक्ति पत्र सौंपा इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एस गोस्वामी ने कहा कि हमने राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के पैटर्न के आधार पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है ।और पूरे कैबिनेट की सर्वसम्मति से इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को खगुल भारद्वाज के कार्यक्षमता को देखते हुए संगठन को गतिशील बनाने को जिम्मेदारी सौंपी है इस अवसर पर संघ के चैयरमैन मांगेराम शर्मा ने कहा कि युवा विप्र खगुल भारद्वाज ने छात्र जीवन से ही पूरे भारत में विप्र समाज की सेवा में अपना अमिट योगदान दिया है।उनके अथक परिश्रम को देखते हुए संगठन की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सम्मेलन में नवीन गठन में वृंदावन निवासी कार्षि्ण गुरु नागेन्द्र जी महाराज, भागवताचार्य मनोज मोहन शास्त्री को संघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोसीकलां निवासी समाजसेवी जगदीश सुपानिया को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया ।संगठन में इनके अतिरिक्त बृजांचल के नंदगांव,बरसाना व मथुरा से दर्जनों विप्रसेवियों को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप कर बृजांचल को प्रथम बार  संगठन में प्राथमिकता दी है।

Read More

जीएसटी की खामियों के विरोध में बाजारर बंद व्यापारियों ने पैदल रैली निकाल कर वित्त मंत्री के खिलाफ की नारेबाजी व्यापारियों ने गिनाई जीएसटी की खामियां सौंख। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में कस्बा के व्यापारियों ने जीएसटी के खामियों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और व्यापारियों ने वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।   व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कस्बा में जीएसटी की खामियों के विरोध में बाजार बंद रहा। सर्राफा कमेटी, कपड़ा कमेटी, किराना कमेटी, अनाज मंडी, बर्तन कमेटी, मिष्ठान, तेल मील कमेटी आदि के व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान समेत कस्बे का बाजाार बंद रहा। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा के नेतृत्व में कस्बा के मुख्य बाजार में रैली निकाली। स्थानीय सिंडीकेट बैंक चैराहे पर कर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा ने कहा कि देश में जीएसटी का कानून लागू किया जा रहा है। और हम जीएसटी का विरोध नही कर रहे है। व्यापारी विरोध कर रहे जीएसटी की जो खामियों व्यापारी को परेशानी पैदा करेगीं। कपड़ा, पुराना स्टोक आदि का कोई समाधान नही है। इससें व्यापारियो को काफी दिक्कत होगी। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रिंकू लोहिया, महामंत्री संजय बंसल, दिनेश चंद, राकेश आढ़तिया, प्रकाशचंद, मनोज अग्रवाल, नन्नूमल अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, रमेशचंद, प्रेमसिंह माहौर, विजय सिंह, धीरज वर्मा, बांकेलाल, दाउजी गर्ग, विनोद भोलेनाथ, आंशू बंसल आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। पुलिस ईमानदार होती है। थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने मंगलवार को आगरा की महिला को गहनों और हजारों की नकदी से भरा पर्स लौटाकर यह साबित कर दिया। महिला का यह पर्स रास्ते में गिर गया था। आगरा निवासी विजेता पत्नी मनोज बस से एनसीसी तिराहे पर उतरीं और यहां से केहरी नगर जाने के लिए टेंपो में सवार हो गईं। इस दौरान उनका पर्स गिर गया। एक युवक पर्स उठाने दौड़ा लेकिन तभी अपनी गाड़ी से गुजर रहे थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह की इस पर नजर पड़ी। प्रभारी निरीक्षक ने गाड़ी रुकवाई और युवक से पर्स लेकर थाने पहुंचे। पर्स में सोने की चार चूड़ियां और 30 हजार रुपये नगद थे। उसमें एक पर्ची भी थी, जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा था। सुबोध कुमार सिंह ने उस नंबर पर फोन किया। फोन महिला के पति मनोज ने उठाया। इंस्पेक्टर ने उनको पर्स मिलने की जानकारी दी। विजेता थाना सदर बाजार पहुंची। प्रभारी निरीक्षक ने उनको पर्स सौंप दिया।

Read More

मथुरा। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी जन्मशती के अवसर पर जवाहर बाग में आयोजित तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी आयोजित की गई है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वाधान में तीन दिवसीय जनपद स्तरीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी जवाहर बाग में 28 जून से 30 तक चलेगी। बुधवार को जवाहर बाग में प्रदर्शनी का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) रवीन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रृद्धापूर्वक नमन किया।     उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती के अवसर पर अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मक, मानववाद विचारधारा को प्रासंगिक बताते हुए लोगों से उनकी विचारधारा को अपनाने के लिए लोगों का आव्हान किया। साथ ही गरीब और कमजोर लोगों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की और कहा कि वर्तमान सरकार समाज के सभी वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास की नीति पर चलकर समाज के सभी वर्ग के लोगों के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए लोक कल्याणकारी योजनाओं को तेजी से अमलीजामा पहना रही है। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जनपदवासियों से कहा वह अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करके उनके विचारों को आत्मसात करें और शासन की जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी हासिल करके लाभांवित हों।    अपर जिला सूचना अधिकारी आशीष चन्द ने कार्यक्रम में आगन्तुक अतिथियों को सूचना विभाग के प्रचार साहित्य तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रित कलैण्डरों को उपस्थित आमजनों को वितरित किया तथा उपस्थित लोगों से पं0 दीनदयाल उपाध्यायजी जन्मशती के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जिले के समस्त जिला स्तर पर तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर सूचना विभाग के स्टॉल पर दर्शकों को निशुल्क विभागीय साहित्य एवं कलैण्डर वितरित किये गये।    जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय के विचारों, जीवनदर्शन तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनसामान्य को जानकारी देने और उनकी भागेदारी सुनिश्चित करने के मकसद से समूचे राज्य में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। अतः जनपदवासी मेले में भाग लेकर शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी कर लाभ उठायें।   जवाहर बाग परिसर में आयोजित अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी में सूचना विभाग, कृषि, स्वास्थ्य, सामाजिक वानकी, उद्यान, पशु पालन, अग्रणी सिंडीकेट बैंक, भूमिसरंक्षण अधिकारी, मत्स्य तथा मंडी द्वारा लगाये स्टॉल दर्शकों के आकर्षक का प्रमुख केन्द्र रहे। विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दर्शकों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी।    इस मौके पर जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, उप कृषि निदेशक राकेश बाबू, जिला उद्यान अधिकारी, सूचना विभाग से अपर जिला सूचना अधिकारी आशीष चन्द, लेखाकार श्यामबिहारी गौतम, वाहन चालक मो. जफर, मददगार घनश्याम सिंह, क्लीनर बच्चू सिंह, चैकीदार गोविन्द सिंह तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर लिपिक नारायण सिंह संविदा सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।    

Read More

मथुरा। इस समय पड़ रही भयंकर गर्मी में जहां लोगों का बुरा हाल हो गया है, गरीबों के फ्रीज ही एक सहारा है। बुधवार को ब्रज विकास दल मथुरा के कार्यकर्ताओं ने फायरबिग्रेड के पीछे बनी झुग्गी झोपड़ियों में करीब 101 मिट्टी के मटके बांटकर गरीब लोगों के लिए शीतल व स्वच्छ जल की व्यवस्था करने का बीड़ा उठाया। इस अवसर पर ब्रजविकास दल के अध्यक्ष श्रीकांत भण्डारी ने कहा कि सेवा का साधारण अर्थ है कि दूसरों को ईश्वर का अंश मानते उनकी भलाई के लिए कार्य करना चाहिए। दल के उपाध्यक्ष माधव गर्ग ने कहा कि ब्रज विकास दल का उद्देश्य ब्रज के गरीबों और मजबूर लोगों की सेवा करना ही है। इस अवसर पर दल के माधव अग्रवाल, चित्मय शर्मा, यश तिवारी, विष्णु चैधरी, भागवत सोनी, ललित ठाकुर, पंकज खण्डेलवाल, आजाद सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। संगीत परिवार मथुरा के उभरते हुए कलाकार गौरी शर्मा (एंकर आगरा)  दीपक चैधरी एवं राहुल सैनी( दोनों मथुरा ) सड़क दुर्घटना में असमय मृत्यु पर सर्व ब्राह्मण महासभा ने डैम्पियर नगर भगत सिंह पार्क में पहुँच कर आयोजित शोकसभा में मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का व्रत रखते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमात्मा से उनकी आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें स इस अवसर पर आगरा मंडल अध्यक्ष अखिलेश गॉड, मंडल महासचिव विनोद दीक्षित मथुरा महानगर नगर अध्यक्ष अचिन शर्मा, महानगर महासचिव संजय पंडित, महानगर संगठन मंत्री मुकेश शर्मा ,महानगर प्रवक्ता अमरीश शर्मा , अजय शर्मा,  धीरज शर्मा , कपिल शर्मा ,उमेश शर्मा आदि उपस्थित। 

Read More

मथुरा। इस वर्ष भी ईद मिलन समारोह का आयोजन शाही जामा मस्जिद के अध्यक्ष हाजी मौ.यामीन की अध्यक्षता में बाबू अब्दुल गनी ऑनरेरी मजिस्ट्रेट भवन पर किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न राजनैतिक दल व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, हिन्दू-मुस्लिम भाईयों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री स्व. प्रो. रामप्रसाद कमल के पुत्र भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भुवन भूषण कमल ने कहा कि ईद मिलन समारोह के आयोजन की परम्परा को स्व.बाबू अब्दुल गनी ऑनरेरी मजिस्ट्रेट कमरे वालों ने डाला था। जिसको आज तक उनके परिवार के उत्तराधिकारियों ने कायम कर रखा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि ईद मिलन समारोह के आयोजन को देखकर वह बहुत खुश है। ऐसे आयोजनों से साम्प्रदायिक सौहार्द को बल मिलता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रविन्द्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव, सहायक नगर आयुक्त डा. ब्रजेश कुमार, एलआईयू प्रभारी मन्नीलाल गौड़ आदि प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा रालोद की ओर से डा.अशोक अग्रवाल, धर्मसिंह चैधरी, रविन्द्र नरवार, डा.मौ. युनुस कुरैशी, मौ.शरीफ कुरैशी, ताराचंद्र गोस्वामी, सपा की ओर से पूर्व मंत्री चै. सरदार सिंह, पूर्व विधायक ठा.कुशलपाल सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह बघेल, कांग्रेस के पूर्व नेता विधानमंडल दल व पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, यामिनी रमण आचार्य, मलिक अरोड़ा, श्रीचंद्र अग्रवाल, भूरी सिंह जायस, इन्द्र कुमार बजाज, महेश शर्मा, अशोक शर्मा, डा. मयंक माथुर, नेशनल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, चन्द्रभान गर्ग, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, प्रधानाचार्य साजि इकबाल, वृषभान गोस्वामी, साबिर पहलवान, शमीमउद्दीन, मौ. शोएब, इरशाद अली, आबिद अली, मौ. राशिद, जावेद भाई, अजलाल भाई, मुल्लाजी जाकिर, बार एसोसिएशन के सचिव मनोज शर्मा, बसपा के योगेश द्विवेदी, पूर्व सभासद इकबालकुरैशी, पूर्व सभासद मलिक कुरैशी आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे। संचालन मौ. शाहिद कमरे वालों ने किया। आगन्तुकों का स्वागत मौ. तौफीक प्रबंधक इस्लामिया इण्टर कालेज ने किया। धन्यवाद ज्ञापन ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश की राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य हनीफ भाई कमरे वालों ने किया। 

Read More

मथुरा। सर्व ब्राह्मण महासभा का चैथा राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली के लक्ष्मी नगर में आयोजित हुआ इस अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हुआ जिसका प्रस्ताव राष्ट्रीय महासचिव श्री सुभेश शर्मान द्वारा प्रस्ताव पारित किया जिसको सभी साथियों ने अपनी सहमति देते हुए वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश गोसाई जी को ही अगले 5 वर्षों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया । अधिवेशन में पूरे देश से 21 राज्यों से प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए समाज के उत्थान के लिए अलग-अलग सुझाव दिए गये कि विप्र जन समाज का किस तरह भला कर सकें और समाज को नई दिशा देते हुए युवा पीढ़ी को संस्कार देते हुए समाज को जागरुक किया जा जिससे ब्राह्मण समाज में एकजुटता आये और समाज आगे बढ़ सके । इस अधिवेशन में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री महेश चंद्र अवस्थी द्वारा आय व्यय का पूरे साल का लेखा जोखा विप्र बंधुओं के सामने रखा । राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए संगठन को किस तरह राष्ट्रीय, प्रदेश ,मंडल, जिला और शहर में मजबूती के साथ खड़ा करने के लिए सुझाव देते हुए सभी पदाधिकारियों को निर्देशित करते कहा आप जो भी नियुक्तियां संगठन में करेंगे उस कार्यकारणी की घोषणा से पहले उसका संज्ञान राष्ट्रीय संगठन देते हुए घोषित करें जिससे संगठन को तेजी के साथ अच्छे लोगों के साथ मिलकर आगे बढ़ाया जा सके । अधिवेशन में ब्राह्मणों का गौरव देश-विदेश में बढ़ाने के लिए वृंदावन से राष्ट्रीय भागवताचार्य डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री को ब्राह्मण गौरव पुरस्कार दिया गया साथ ही  राष्ट्रीय प्रवक्ता खगुल भारद्वाज के द्धारा संगठन को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाने के साथ साथ प्रचार प्रसार करके  देश के कोने-कोने में संगठन को  खड़ा करने पर अधिवेशन में  ब्राह्मण गौरव से सम्मानित किया गया । अधिवेशन में आगरा मंडल मथुरा जनपद और महानगर मथुरा के पदाधिकारियों बदलाव किए गए हैं।  मंडल अध्यक्ष के रुप में श्री अखिलेश गॉड मंडल, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, मंडल महासचिव विनोद दीक्षित ,मथुरा जिलाध्यक्ष राजकिशोर भारती जिला महासचिव प्रमोद गौतम युवा जिला अध्यक्ष के रूप में पंकज शर्मा ,मथुरा महानगर अध्यक्ष अचिन शर्मा , महानगर  महासचिव संजय पंडित बनाए जबकि वृन्दावन के अध्यक्ष बृज मोहन खांडल बनाए गए संरक्षक के रूप में सुरेश शर्मा जी रहेंगे । इस अधिवेशन में मथुरा वृंदावन से माननीय राष्ट्रीय सचिव श्री राजनारायण द्विवेदी (राजू भैया) नवनियुक्त में मंडल अध्यक्ष अखिलेश गॉड जिला महासचिव  विनोद दीक्षित  ,मंडल उपाध्यक्ष संजय जिला अध्यक्ष राज किशोर भारती जिला महासचिव पंडित प्रमोद गौतम, सुधीर कुमार दुबे ,अचिन शर्मा ,मुकेश शर्मा सुरेश शर्मा,  बृजमोहन खांडल स्वामी दयानंद ,के साथ सैकड़ों ब्राह्मण शामिल हुए।                                       

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने मंगलवार को मुड़िया पूनो मेला की समस्त व्यवस्थायें एक जुलाई से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए है। इन्हीं सब व्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार देर सायं जिलाधिकारी ने गोवर्धन रमणरेती आश्रम में एक बैठक में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ चर्चा की।  जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी मंगलवार गोवर्धन रमणरेती आश्रम में मुडिया पूनों मेले की व्यवस्थाओं सम्बन्धी बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे परिक्रमा मार्ग में 24 घण्टे अबाध विद्युत आपूर्ति का कार्य समय से पूर्ण करने के साथ गोवर्धन.राधाकुण्ड आदि प्रमुख स्थलों के अण्डर ग्राउण्ड लाइट का कार्य इस भांति किया जाय कि कहीं भी सीसी रोड़ न खुदे और टाइल्स व नाली की जगह वाले स्थानों पर ही खुदाई कार्य कराकर उन्हें तत्काल ठीक भी कराया जाय। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को परिक्रमा मार्ग में मिटटी कार्य के साथ सभी अपेक्षित कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए मानसीगंगा पर वैरीकैटिंग मजबूत कराने के साथ जाली भी एकादशी से पूर्व पूर्ण कराने के आदेश दिये। साथ ही गतवर्ष की भांति सभी समय पूर्व झाडियां कटवाते हुए आवश्यता वाले स्थलों पर वैरीयर्स एवं पूर्व चिन्हित स्थलों के अलावा नये बाईपास मार्ग आदि स्थलों पर भमि समतल कराते हुए रैम्प सहित आवश्यकतानुसार पार्किंग बनवाकर सुगम यातायात व्यवस्था की जाय। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मेले में 14 एम्बुलेंस तैनात रहेंगी। मेले में शौचालय व्यवस्था हेंतु 12 जगहों पर मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक मोबाइल टॉयलेट पर 2 सफाई कर्मचारियों को तैनात किया जाय। इस अवसर पर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष प्राधिकरण  सचिव विजय कुमारए एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थीए एसपी नगर, सुरक्षा, ट्रैफिक उप जिलाधिकारी गोवर्धन, राजस्थन डीग तहसीलदार विभागीय अधिकारीगण सहित अन्य संस्थाओं के पदाधिकारीगण आदि ने बैठक में भाग लिया और आवश्यक सुझाव दिये।

Read More

पुलिस फोर्स मौके पर मुस्तैद। समाजसेवियों ने दी सभी को मुबारकबाद सौंख। सोमवार को कस्बा में पाक रमजान ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई गयी। सुबह ही मुस्लिम लोग बछगांव रोड़ स्थित ईदगाह पर पहुंच गये। वहां सभी ने नमाज अदा कर एक दूसरे को बधाई दी। स्थानीय पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आयी। कस्बा समेत बछगांव, अहमल कलंा, सींगापट्टी आदि गांव के मुस्लिम समुदाय के लोग बछगांव रोड़ स्थित ईदगाह पर नमाज अदा करने गये। स्थानीय शाही मस्जिद के मौलवी मौहम्मद जिया उल्ला खां ने नमाज अदा करायी। पुलिस प्रशासन इस दौरान मुस्तैद रहा। इस अवसर पर मुस्लिस समुदाय के नन्हे-मुन्हे बच्चें भी नये कपडों के साथ सजकर कर आयेे। नमाज अदा करने के उपरान्त कस्बा के गणमान्य लोग भी ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाईयो को ईद की मुबारकबाद दी। नगर पंचायत की ओर से ईदगाह की सफाई व्यवस्था करायी गयी। इस दौरान प्रशासन की ओर से लेखपाल गोरीशंकर शर्मा, चैकी प्रभारी विपिन भाटी नमाज के दौरान ईदगाह पर मय फोर्स के मौजूद रहे। इस मौके पर मुन्ना खां, अशरफ खां, मदन खां, मुख्त्यार खां, जब्बो खां, नईम कुरैशी, उस्मान खां, अंसार खां, बफाती खां, शब्बीर खां, आमीन खां, साबू खां, तोहिद कुरैशी, अब्दुल खां, पप्पू खां, सोनू खां, आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। आज ईद के मौके पर डीगगेट स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज अता की गयी। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन, राजनैतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों का जमावड़ा रहा। सुबह से ही ईदगाह पर इसकी तैयारियां चल रहीं थी। मुस्लिम समाज के लोगो ने आम आदमी की खुशियों और देश में अमन-चैन की अल्लाह से कामना की। रंग-बिरंगे परिधानों मे जालीदार टोपियाँ लगाये नन्हे-मुन्हे बच्चे भी नमाज के दौरान नजर आये। एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की खुशियाँ बांटी गयीं। पुलिस प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी डीग गेट पुलिस चैकी पर मौजूद रहे। हिन्दु समाज के नेताओं ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर मौजूद अधिकारी नमाज स्थल पर कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए सुबह से ही तैयार बैठे थे। ईदगाह जाने वाले मार्गों को कुछ समय पूर्व बंद कर दिया गया। मथुरा शहर ही नहीं देहात से भी मुस्लिम भाई ईदगाह पर नमाज अदा करते देखे गये। नमाज का वक्त जैसे ही आया ईदगाह के मुख्य मुफ्ती लुत्फुल्ला खां ने मौजूद मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की नमाज अदा करायी, उस समय शांति सदभाव का अनोाखा संगम देखने को मिला। नमाज के उपरान्त नमाजियों ने मौजूद गरीबों को ईद के उपहार भी भेंट किये। घरों में मीठी सेमईयां बनायी गयीं। तरह-तरह के पकवान अतिथियों के लिए परोसे गये। काफी समय से ईद को लेकर बाजारों मे खरीददारियां चल रही थी। बीती रात को बाजारों मे भारी रौनक थी। पूरे समाज में ईद के मौके पर खुशियों का माहौल देखने को मिला। जनपदभर में स्थित ईंदगाहों पर आज नमाज अदा करने का सिलसिला अपने-अपने समय अनुकूल चलता रहा। ईद के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों को बधाईयां देने वालो में मथुरा-वृंदावन के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, रालोद नेता अशोक अग्रवाल, पूर्व मंत्री सरदार सिंह, ताराचंद गोस्वामी, आबिद हुसैन, मुकेश खण्डेलवाल, प्रदीप गोस्वामी, मलिक अरोड़ा, महेश रावत सहित भारी संख्या में विभिन्न दलों के लोग मौजूद थे।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More