BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विश्व ब्राह्मण संघ के संगठन राष्ट्रीय महासचिव बने खगुल भारद्वाज

विश्व ब्राह्मण  संघ के नवनियुक्त राष्ट्रीय संगठन महासचिव खगुल भारद्वाज को बधाई देते केन्द्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा मथुरा । विश्व स्तरीय संगठन विश्व ब्राह्मण संघ के दिल्ली में लोधी रोड स्थित मल्टीपिल हाल में आयोजित नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सम्मेलन में पूरे राष्ट्र भर के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संघ के चैयरमैन मांगेराम शर्मा व बार कौंसिल दिल्ली के पूर्व चैयरमैन व  राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एस गोस्वामी व मुख्य राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत शर्मा ने विप्रसेवी खगुल भारद्वाज को राष्ट्रीय संगठन महासचिव मनोनीत कर संगठन विस्तार हेतु महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी ।बृजांचल को और प्राथमिकता देते हुए कार्षि्ण गुरु नागेन्द्र महाराज व भागवताचार्य मनोज मोहन शास्त्री व समाजसेवी जगदीश सुपानिया को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त कर बृजांचल का सम्मान बढाया है ।

दिल्ली में आयोजित विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भारत सरकार के केन्द्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा व हरियाणा सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने विप्रसेवी खगुल भारद्वाज को पटुका व माला पहनाकर राष्ट्रीय संगठन महासचिव का नियुक्ति पत्र सौंपा इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एस गोस्वामी ने कहा कि हमने राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के पैटर्न के आधार पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है ।और पूरे कैबिनेट की सर्वसम्मति से इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को खगुल भारद्वाज के कार्यक्षमता को देखते हुए संगठन को गतिशील बनाने को जिम्मेदारी सौंपी है इस अवसर पर संघ के चैयरमैन मांगेराम शर्मा ने कहा कि युवा विप्र खगुल भारद्वाज ने छात्र जीवन से ही पूरे भारत में विप्र समाज की सेवा में अपना अमिट योगदान दिया है।उनके अथक परिश्रम को देखते हुए संगठन की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सम्मेलन में नवीन गठन में वृंदावन निवासी कार्षि्ण गुरु नागेन्द्र जी महाराज, भागवताचार्य मनोज मोहन शास्त्री को संघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोसीकलां निवासी समाजसेवी जगदीश सुपानिया को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया ।संगठन में इनके अतिरिक्त बृजांचल के नंदगांव,बरसाना व मथुरा से दर्जनों विप्रसेवियों को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप कर बृजांचल को प्रथम बार  संगठन में प्राथमिकता दी है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More