BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। जनपद के थाना मांट के अन्तर्गत एक्सप्रेस वे पर आज सुबह चालक को नींद का झौंका आने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजा है।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक्सप्रेस वे पर आज सुबह थाना क्षेत्र मांट के अन्र्तगत आगरा की ओर से दिल्ली की ओर जाती एक सैन्ट्रो कार के चालक को अचानक नींद आ गयी जिससे तेज रफ्तार में चलती कार अचानक पलट गयी। जिससे कार में बैठे चण्डीगढ़ निवासी दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस भी घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंच गयी पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Read More

मथुरा। विश्व में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए यमुना मिशन ने एक मुहिम छेड़ रखी है। यमुना मिशन का उद्देश्य है कि पर्यावरण को हरियाली युक्त रखकर वायुमंडल में फैली प्रदूषित गैसों को कुछ हद तक कम कर प्रदूषण से मुक्ति मिल सकती है। विश्व से प्रदूषण को मुक्त कराने के लिए यमुना मिशन पिछले काफी समय से निरूस्वार्थ भाव से प्रयासरत है। विश्व में दिन-प्रतिदिन बढ़ते प्रदूषण से आम जनमानस काफी परेशान है, जिसके कारण हमें नित्य नई बीमारियों से जूझना पड़ता है। विश्व में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यमुना मिशन एवं उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं की मुहिम सराहनीय कदम है। यमुना मिशन का उद्देश्य है कि जितनी अत्यधिक हरियाली होगी उतना प्रदूषण कम होगा। इसी के चलते यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा एवं उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं ने 2 जुलाई 2017 को यमुना मिशन मार्ग पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें शहर के वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक संस्थाओं एवं जनमानस ने बढ़-चढकर भाग लिया।  रविवार 2 जुलाई 2017 को मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल ने यमुना मिशन मार्ग पर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उनके साथ फलारी बाबा, श्री रूप किशोर जी महाराज, साध्वी गीता, गुड्डू फौजदार, हरिओम ब्रजवासी ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल ने कहा कि विश्व को प्रदूषण से बचाने के लिए हमारी पर्यावरण मुहिम युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। प्रत्येक रविवार को सैकड़ों की संख्या मेें वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक संस्थाएं यमुना मिशन मार्ग पर आकर वृक्षारोपण करते हैं। यमुना मिशन के द्वारा वृन्दावन, गोवर्धन, यमुना मिशन मार्ग व राजस्थान के कौनेर ग्राम महावृक्षारोपण कराया जा रहा है। यमुना मिशन द्वारा बनारास में भी युद्ध स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चल रहा है। बनारस में यमुना मिशन एवं नमामि गंगे, शुद्ध जलवायु, शुद्ध पर्यावरण एवं वृक्षारोपण को हरियालीयुक्त करने के लिए प्रयासरत हैं। इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, शिवा शर्मा, देवेश चैधरी, मोनू पंडित राजीव शर्मा, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, विकास पाण्डेय, शैतान सिंह, राम सिंह, अर्जुन, किशन, रविन्द्र गोला, शिवम राजपूत, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, मानपाल, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।

Read More

समय रहते पूर्ण किये जायें मेला की संपूर्ण व्यवस्थाएं लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्यवाही गोवर्धन। मुडिया मेला की तेयारियों का जायजा लेने गोवर्धन गिरिराज धाम के तीर्थ विकास भवन पहुंचे कमिश्नर के राम मोहन राव व आईजी अशोक मुथा जैन ने अधिनस्त अधिकारियों से मेला की व्यबस्थाओं को लेकर चर्चा की तो कमिश्नर अधिनस्त अधिकारियों की कारगुजारी से असन्तुष्ट नजर आये। कमिश्नर श्रीमोहन राव ने एक एक विभागीय अधिकारी से सवाल जबाव किये। मेला मे कराये जा रहे बिकास कार्यो में सबसे पहले कमिश्नर ने सफाई व्यबस्था को लेकर गोवर्धन नगर पंचायत के कार्यवाहक तहसीलदार देवेन्द्रपाल सैंगर से कस्वा में फेली पडी गंदगी को लेकर सवाल जबाव करते हुए फटकार लगाई । और जल्द से जल्द सफाई कराने के आदेश दिये। तदुपरान्त कमिश्नर साहव एलआईयु ईंस्पेक्टर से जानकारी हांसिल की । बिजली बिभाग एमबीडीए पीडब्ल्युडी के अधिकारियों को फटकार लगाकर 24 घंटे में सभी व्यबस्था पूर्ण करने के आदेश दिये। कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि मेला 21 जोन सात सुपर जोन में बांटा गया है। मेला की लगभग सभी व्वस्थाऐं पूर्ण कर ली गई है। सफाई व्यवस्था तथा परिक्रमा मार्ग में जमे अतिक्रमण हटाने के आदेश अधिनस्त अधिकारियों को दिये गये है । जिन्हें मेला शुरु होने से पूर्व करा दिया जायेगा उन्होने हिदायत देते हुए कहा कि कल में स्यवं आकर व्यवस्थाओं का जायजा लूंगा दो घंटे में व्यवस्थाएं पूर्ण नही हुई तो बिभागीय कार्रवाही लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ की जायेगी। आईजी अशोक मुथा जैन ने कहा कि मेला में सुरक्षा की द्रष्टि से सीसीटीवी केमरा लगबाये गये है जो अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखेंगे।     परिक्रमार्थी साधु ने की जिलाधिकारी से शिकायत कमिश्नर के दोरा के समय गिरिराज परिक्रमा कर रहे साधु बंगाली दास ने पीडब्ल्युडी विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की पोल मेला शुरु होने से पहले ही खोल रख दी जिलाधिकारी अरबिंद मलप्पा बंगारी से साधु द्वारा की गई शिकायत में बताया गया कि कच्चे परिक्रमा मार्ग में डाले गये रेता में नुकिली गिट्टियां मिली हुई है जो श्रदालु भक्तों को मेला के दौरान घायल करेंगी। जिलाधिकारी अरबिंद मलप्पा बंगारी ने जल्द ही समस्या का निदान कराने के आदेश अधिनस्त अधिकारियों को दिये। इस मौके पर एडीएम प्रशासन अवनीश अबस्थी एसडीएम सदानंद गुप्ता वैभव शर्मा एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला सीओ आलोक दुवे सहित अधिनस्त अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। 5 जुलाई से 9 जुलाई  तक राजकीय मुड़िया पूर्णिमा का मेला मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में परम्परागत रूप से मनाया जायेगा। इस अवसर पर श्रद्धालु दानघाटी मंदिर में गोवर्धन जी ( गिरिराज पर्वत) के दर्शन करते हैं तथा 21 किलोमीटर की पैदल परिक्रमा करते हैं। भारी भीड़ ( पूरी अवधि में करीब एक करोड़ से अधिक संख्या में) श्रद्धालु आते हैं, जिनकी सुविधा हेतु बड़ी संख्या में पुलिस बल का व्यवस्था की जा रही है और सुगम यातायात हेतु डायवर्जन व पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।   सुचारू आवागमन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था/डायवर्जन इस प्रकार है -   1- दिल्ली, हरियाणा आदि से छभ्2 होकर आने वाले वाहन कोसी-नंदगांव-बरसाना होते हुए गोवर्धन आएंगे तथा छाता होते हुए छभ्2 पर निकल कर वापस दिल्ली, हरियाणा जा सकेंगे। विपरीत दिशा से कोई वाहन नहीं जाएगा।   2- एनएच 2 पर स्थित छटीकरा तिराहे से  हलके वाहन राधाकुण्ड( गोवर्धन) के पास तक आ सकेंगे और इसी मार्ग से वापस जायेंगे।   3- गोवर्धन चैराहा (एनएच 2 ) मथुरा से रोडवेज की बसें तथा प्राइवेट चार पहिया वाहन गोवर्धन के लिए आएंगे और तत्पश्चात ब्लॉक तिराहा - राजीव तिराहा होते हुए सौंख कस्बा होकर मंडी चैराहा (एनएच 2) मथुरा पर वापस निकलेंगे। विपरीत दिशा में वाहन नहीं कहा सकेंगे।   4- डीग ( भरतपुर , राजस्थान) की ओर से आने वाले वाहन गोवर्धन दर्शन परिक्रमा के पश्चात् उसी मार्ग से वापस जायेंगे।   5- भरतपुर ( राजस्थान) की ओर से आने वाले वाहन, जो जाजमपट्टी-मगोर्रा की ओर से या कुम्हेर की ओर से आएंगे , वे गोवर्धन-सौंख मार्ग के गांव महमदपुर स्थित पार्किंग स्थलों तक आ सकेंगे और उन्ही मार्ग से वापस जायेंगे।    

Read More

मथुरा। भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति महोली रोड द्वारा बल्देव पुरी से भगवान परशुराम शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ऊंट घोड़ों के साथ सर्वप्रथम गणेशजी की झांकी, बिहारीजी की झांकी, गुप्त नवरात्रि होने से दुर्गा माता की झांकी, भगवान वामन की झांकी व अंत में बैण्ड की स्वरलहरियों में भगवान परशुराम की झांकी शोभायमान लग रही थी। शोभायात्रा में उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा के युवा ब्राह्मण फर्सा लेकर पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा की शोभा को बढ़ा रहे थे। शोभायात्रा का शुभारंभ देवेंद्र कुमार गौतम, प्रदीप शर्मा, आशुतोष भारद्वाज, राजेश पाठक, यज्ञदत्त कौशिक ने भगवान परशुराम की आरती उतार कर किया। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से गिरवर सिंह शर्मा, भारत भूषण शर्मा, पं आशीष चतुर्वेदी, बृज गोपाल शर्मा, सूर्यकांत शर्मा, अवधेश उपाध्याय, सोहन लाल कातिब, कृष्ण मुरारी दीक्षित, ओमबिहारी उपाध्याय, पूर्व चेयरमेन श्याम सुंदर उपाध्याय, पंकज पाठक, विष्णु शर्मा, सचिन चतुर्वेदी, महेन्द्र सिंह शर्मा, अनिल कौशिक, शोभाराम शर्मा, बृजेश भारद्वाज, नत्थू लाल उपाध्याय, अमित भारद्वाज, कुलदीप पाठक,कमल शर्मा, महेन्द्र दत्त आचार्य आदि लोग उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। गीता एंकलेव बैंक काॅलोनी स्थित दुर्गा देवी मन्दिर पर ‘गुप्त नवरात्रि’ के शुभ अवसर पर मां भगवती का नवचण्डी पाठ प्रारम्भ हुआ जो 24 जून से प्रारंभ होकर आज पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ। महंत आचार्य राम कृष्ण शास्त्री ने बताया कि गुप्त नवरात्रि मानव उत्थान के लिए श्रेष्ठ है। इन दिनों में यदि मनुष्य पूर्ण श्र(ा भाव से अनुष्ठान करता है तो साधक चिरकाल तक सुख, वैभव प्राप्त कर मां भगवती की करूणामयी दिव्य दृष्टि प्राप्त करता है। कार्यक्रम में पूर्णाहुति के साथ सैकड़ों मां भक्तों ने मां भगवती का आर्शीवाद प्राप्त किया।

Read More

मथुरा। चम्पा अग्रवाल इण्टर काॅलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में शनिवार से वन महोत्सव सप्ताह का प्रारम्भ हुआ। यह सप्ताह 7 जलाई तक मनाया जायेगा।कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन ने किया तथा संचालन कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने किया। प्रधानाचार्य ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के पश्चात काॅलेज में पौधारोपण किया गया। वरिष्ठ प्रवक्ता बीरेन्द्र सिंह ने स्वयंसेवकों का आहवान किया कि वृक्ष हमारे जीवन को आनन्दित करते है इसलिए हमारा भी दायित्व है कि हम भी उन्हें फलने-फूलने दें। धर्मवीर सिंह ने कहा कि पेड़-पौधों से हमें प्राण वायु मिलती है इसलिए प्रत्येक छात्र को जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। डा. मनवीर सिंह नेे ‘पौधारोपण धर्म महान-हर वृक्ष संतान समान’ पर अमल करने का स्ंवयसेवकों का आहवान किया। डा. बृजभूषण चैहान ने स्वयंसेवकों को वृक्षारोपण कर उनके संरक्षण करने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर डा. बृजभूषण चैहान, पवन कुमार, धर्मवीर सिंह, अनिल कुमार, अरुण बंसल सहायक विष्णु दत्त शर्मा उपस्थित रहे।   

Read More

मथुरा। जिले में शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 44वां जन्मदिन जिला अस्पताल पहुंच गरीबों, असहाय मरीजों को फल वितरण कर उनकी लम्बी आयु की ईश्वर से कामना की।  शनिवार को पूर्वान्ह सपा के जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद, महासचिव जागेश्वर यादव एवं प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी की अगुवाई में सभी जिले के समाजवादी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे तथा उन्होंने वहां भर्ती मरीजों को फल वितरण करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर दीर्घायु की कामना की। इसी तरह लोहिया वाहिनी एवं मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के संयुक्त नेतृत्व में मरीजों एवं तीमारदारों को बिस्कुट, फल, ग्लोकोज आदि वितरित कर सपा अध्यक्ष का 44वां जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर भारत भूषण शर्मा ने कहा कि गरीबों, किसानोें, मजलूमों के नेता अखिलेश यादव का जन्मदिवस बड़ी सादगी से कैम्प कार्यालय पर केक काटकर मनाया गया एवम् गरीबों को फल एवम् मिष्ठान वितरीत किया। इसके बाद लोहिया वाहिनी एवम् यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ता में जिला अस्पताल पहुँचे व मरीजों एवम तीमारदारों को फल वितरीत किये। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि रवि यादव, श्याम मुरारी चैहान पूर्व नगर अध्यक्ष , भारत भूषण लोहिया वाहिनी अध्यक्ष , यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष सौरभ चैधरी, सतीश पाटिल नगर अध्यक्ष युथ, गुड्डू खान, रवि यादव , भूरा शेख, परवेज आलम , साधना शर्मा , लोकेंद्र चैधरी, अमित यादव, शैलू पंडित, भगवती चतुर्वेदी, अरुण, फूलसिंह निषाद, पिंटू, ऋषि यादव, वरुण  यादव, राजीव यादव, मुन्ना मालिक, सीमा करन महिला महासचिव, रणवीर धनगर, विभोर गौतम, देवकी नन्दन काश्यप आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Read More

व्यापारियों ने एकजुटता दिखाई, जगह जगह प्रदर्शन कर सरकार को कोसा मथुरा। केन्द्र सरकार 30 जून को जीएसटी लागू करने के लिए इस दिन को एक पर्व के रूप में मनाये जाने की तैयारियों  की जा रही हैं वहीं इस जीएसटी को लेकर व्यापारी संगठन कई दिन से धरना प्रदर्शन कर बाजार बन्द कर रहें हैं। इसी श्रंखला मे शुक्रवार जनपद मथुरा के व्यापारियों ने उच्च नेतृत्व के आव्हान पर शुक्रवार पूरे जनपद में जीएसटी का विरोध जताते हुए बाजार बन्द कर जगह जगह प्रदर्शन कर केन्द्र की भाजपा सरकार को जमकर कोसा हैं। नगर उधोग व्यापारी, भारतीय उधोग मंडल, पंश्चिम उत्तर प्रदेश व्यापारी मंडल सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों ने आज वर्षो बाद एकजुटता दिखाते हुए सरकार के विरोध में सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन किये गये। इस दौरान व्यापार मंडलोें के पदाधिकारियों ने टोलियों के रूप में  प्ररातः काल से ही शहर भम्रण कर रही थी। शुक्रवार प्रातः काल कुछ लोगों ने दुकाने खोलनें का प्रयास भी किया लेकिन व्यापार मंडलों की टीम के लोगों ने उन्हें दुकानें नहीं खोलनें दी गई। प्रातः 5 बजे से टोलिया बाजार बन्द कराने के सड़क पर उतर आई। जैसे ही कचैड़ी व समोसे का कारोबार करने वाले हलवाईयों ने अपनी भटटी तैयार  करना प्रारंभ किया। इसी दौरान व्यापार मंडल की टीम के लोगों ने उन्हें भटटी नहीं जलाने नहीं दी। इसी के साथ व्यापार मंडल की टीमें भम्रण करती रही कुछ स्थान पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की छोटी मोटी नौंकझोंक भी हुई लेकिन व्यापार मंडल के पदाधिकारियों क कड़े रूख के चलते टीम ने बाजार नहीं खुूलनें दिया।  शहर का होलीगेट, छत्ता बाजार, कसंखार, विश्राम घाट, चैक बाजार, लाल दरवाजा, कच्ची सड़क, घीयामंडी, डीगगेट, भरतपुर गेट, कोतवाली रोड, आगरा रोड, कृष्णा नगर, धौलीप्याऊ क्षेत्र में बाजार पूरी तरह बन्द रहें तीन बजे बाद कछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोल ली थी। व्यापारियों के हित के लिए संघर्ष कर रहे अलग अलग व्यापार मंडल के संगठनो के पदाधिकारियों ने जगह जगह धरना प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार की जमकर अलोचना करते हुए इसे तुरन्त वापस लेने की माॅग की।ं  इस अवसर पर व्यापार प्रतिनिधि मंडल के रमेश चतुर्वेदी ने कहा कि व्यापारियों के सहयोग से केन्द्र व प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा की सरकार अब व्यापारियों का ही शोषण करने पर उतारू हैं। व्यापारी नेता सुनील अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी जीएसटी का विरोधी नहीं है लेकिन इसमें सरकार ने कई खामिया छोड़ दी हैं। इसी जीएसटी को पिछलें केन्द्र की काग्रेंस सरकार ने लागू करने का प्रयास किया था लेकिन व्यापारियों के विरोध के चलते कांग्रेंस ने हाथ पीछे खींच लिये। इसके अलाला जनपद के राया, मांट, वलदेव, महावन, पफरह, छाया, नौहझील, बाजना, वृन्दावन, चैमुहा, कोसी, आदि क्षेत्रों में व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बन्द कर जीएसटी का विरोध कर प्रदर्शन किया।   

Read More

मथुरा। जीएसटी के विरोध में आज शहर के बाजार बंद रहे। देहातों में भी इसका असर देखने को मिला। इसको लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने होलीगेट पर सभा की और इसका पुरजोर विरोध करते अपना 13 सूत्रीय मांगपत्र ज्ञापन के रूप में प्रशासन के अधिकारियों को सौंपा। वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन में व्यापार मण्डल द्वारा अपने सुझाव दिये गये हैं जिन पर अमल करने का निवेदन भी शामिल है। ज्ञापन में कहा गया है कि कपड़ा व्यवसाय पर जी.एस.टी. लागू किया गया है। परन्तु 30 जून को व्यापारियों के पास एक्साइज पेड कपड़े का जा स्टाक है, उस स्टाक की बिक्री करने पर उनको जी.एस.टी. देना पड़ेगा। इस प्रकार उन पर दौहरे कर का भार होगा। अतः कपड़े के वर्तमान स्टाक को जी.एस.टी. से मुक्त रखने की व्यवस्था की जाये। नगर अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी एवं पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद वीरेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं जैसे कपड़ा-मैदा, आटा, सूजी आदि पर कर आरोपित कर दिया गया है जबकि ये वस्तुएं पूर्व में पूर्णतः कर मुक्त थीं, उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पूरी तैयारी किए बिना जीएसटी लागू किया जा रहा है। जानकारी के अभाव में व्यापारियों का शेषण निश्चित रूप से बढ़ेेेगा।युवा नगर अध्यक्ष सुनील साहनी वरिष्इ रामचन्द्र खत्री ने कहा कि यदि सरकार द्वारा व्यापारियों उत्पीड़न की धाराएं समाप्त नहीं की जाती तथा आवश्यक वस्तुओं जैसे कपड़ा आटा, मैदा सूजी आदि से जीएसटी समाप्त नहीं की जाती तो व्यापारी बड़े आंदोलन को विवश होेंगे।  बंद का समर्थन करने वालों में किशोर भरतिया, मुरारीलाल अग्रवाल, संजय चतुर्वेदी, गुड्डा यादव, मोहनलाल, विष्णु अग्रवाल, सुल्ले, नवनीत नागर, नरेन्द्र सिसौदिया, दिलीप कुमार पांडे, राकेश अग्रवाल दिनेश आनंद पापे, गोवर्धन दास अग्रवाल, विकास जिंदल नागेन्द्र वर्मा, शशिभानु गर्ग, रामनरेेश अग्रवाल, अनिल सारस्वत, मुकेश अग्रवाल, सचिन चतुर्वेेदी, जिलाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, नगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी, राजेश अग्रवाल, भूपेन्द्र अग्रवाल, देवेन्द्र मित्तल, अंशुल अग्रवाल, कृष्ण मुरारी शर्मा, कन्हैया अग्रवाल, आलोक शर्मा, आलोक बंसल, अंकित बंसल, कौशल बंसल, रंजनवाला अग्रवाल, मंजू वर्मा, रूबी अग्रवाल आदि दर्जनों व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे।    

Read More

मथुरा। शुक्रवार देर सायं लोक निर्माण भवन में प्रदेश सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों के बारे में प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने पत्रकारों से वार्ता की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी ने किया।  श्री सिंह ने कहा कि आमजन का सरकार के प्रति विश्वास बढा है साथ ही वीआईपी कल्चर खत्म होने से लोगों में समानता लाने का प्रयास किया गया है। साथ ही इस निर्णय से उनकी कार्यपद्धति की निष्पक्षता प्रमाणित होती है। अब प्रदेश में कोई भी जिला वीआईपी नहीं रह गया है। प्रदेश में सभी जिलों को रोस्टर के हिसाब से समान भाव से विद्युत आपूर्ति शुरू की गयी है। जिसके अन्तर्गत प्रत्येक जिला मुख्यालय को 24 घंटे ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे प्रदेश की प्रत्येक तहसील को तथा बुन्देलखण्ड क्षेत्र को 20 घंटे की सप्लाई दी जा रही है। प्रदेश के धार्मिक स्थलोें को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की स्थायी व्यवस्था की गयी है। सरकार के अपने वादे के अनुसार प्रदेश के 86 लाख से अधिक किसानों का एक लाख तक का ऋण माफ करने का फैसला सरकार की पहली केबिनेट बैठक में लिया गया। इस फैसले से सरकार पर 36 हजार करोड़ रू0 का अतिरिक्त व्यय आयेगा। तथा इस फैसले से प्रदेश के 5 एकड़ तक के सभी लघु तथा सीमांत किसान कर्ज माफी की श्रेणी में आर जायेंगे। इसके अन्तर्गत 31 मार्च 2017 तक अचुकता अवशेष माफ कारने का एतिहासिक निर्णय लिया गया है। सरकार द्वाारा ई-टेन्डरिंग की प्रणाली अपनाकर भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का सपना साकार किया गया। तथा पारदर्शिता तथा निष्पक्षता का लक्ष्य पूरा किया गया। प्रदेश में कानून राज्य स्थापित करने के उदद्ेश्य से थानों में सतप्रतिशत प्राथमिकी दर्ज की गयी तथा फरियादियों के साथ शिष्टता का व्यवहार किया गया। इसके अलावा पुलिस की दक्षता एवं जबावदेही सुनिश्चित करने के लिये जाॅन स्तर पर अपर पुलिस महानिदेशक तथा रनेज स्तर पर पुलिस महानिरीक्षक अधिकारियों की तैनाती की गयी है।  सिंचाई के क्षेत्र में सरकार ने 37 चैक डेमों का कार्य पूर्ण किया जिससे किसानों को 740 हैक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता प्राप्त होगी। इसके अलावा सरकार द्वारा 30098 निःशुल्क बोरिंग, 563 मध्यम गहरी बोरिंग एवं 258 गहरी बोरिंग पूर्ण की गयी जिससे 59699 हैक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता सृजित हो गयी। प्रदेश में गन्ना किसानों को गत वर्ष में इस अवधि तक 13242.11 करोड़ का भुगतान किया गया था जबकि इस वर्ष अबतक 22517.52 करोड़ का भुगतान कराया गया। जो गत वर्ष के सापेक्ष रू0 9275 करोड़ अधिक है।  ऊर्जा क्षेत्र में प्रदेश के सीाी परिवारारें को अक्टूबर 2018 तक विद्युत सुलभ कराने के लिये भारत सरकार के साथ पाॅवर फार आल का समझौता दिनांक 14 अपै्रल 2017 को किया गया है। साथ ही 2806 करोड़ रू0 कीर लागत से 23 बड़े विद्युत उपकेन्द्र लगाये गये।  अवैध कब्जा मुक्त कराने हेतु सरकार ने एनटी भूमाफिया टाॅस्क फोर्स तथा एनटी भूमाफिया पोर्टनल की स्थापना की है। जिसके अन्तर्गत अवैध कब्जा करने वाले 153808 अतिक्रमणकर्ताओं को चिन्हित कर उनके विरूद्ध 16505 राजस्व/सिविल वाद दर्ज किये गये है। तथा 940 पे्रकरणों में लगभग 5895 हैक्टेयर अतिकमिक भूमि को मुक्त कराया गया है। इसी प्रकार प्रदेश के 1035 भूमाफियाओं को चिन्हित कर गुण्डा एक्ट के अधीन 17 व अन्य अपरारधों के अधीन 371 भूमाफियाओं को विरूद्ध कार्यवाही की गयी। साथ ही पहलीबार राजस्व वादों में नामांतरण प्रक्रिया को त्वरित तथा पारदर्शी बनाने हेतु आवेदन प्रक्रिया आॅनलाइन कर दिया गया हैं। इसी के साथ भूखण्डों के यूनिक कोर्ट का निपर्धारण भी पूर्ण कर लिया गया है।   प्रदेश सरकार द्वारा सौ दिन के अल्प काल में धार्मिक प्र्यटनों को स्थायी बढ़ावा दिया जायेगा इसके तहत कैलासश मानसरोवर की यात्रा करने वाले सभी यात्रियों की सब्सिडी 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दियष गया है। लखनऊ तथा नेएडा में कैलाश मानसरोवर भवनों का भी निर्माण किया जायेगा। ।  इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष तेजवीर सिंह, भाजपा महामंत्री रविकान्त गर्ग, चिन्ताहरण चतुर्वेदी, सिद्धार्थ लोधी तथा विधायक पूरन प्रकाश तथा कारिन्दा सिंह उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। जवाहर बाग परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती पर जनपद स्तरीय तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का दूसरा दिन संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से मेले में उपस्थित किसानों तथा ग्रामीणों ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन संघर्षों तथा उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली। सूचना विभाग द्वारा वर्तमान सरकार की योजनाओं के बारे में आमजनता को विस्तार से जानकारी दी और साहित्य एवं कलैण्डर वितरण किये गये। अपर जिला सूचना अधिकारी ने जनसामान्य लोगों से अपील की कि वे पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्श विचारों को अपने जीवन में धारण करें। प्रदर्शनी में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन परिचय, उददेश्यों, आदर्श विचारों तथा सिद्धान्तों के बारे में उपस्थित जनसामान्य लोगों को परिचय कराया। इसके अलावा प्रचार साहित्य के माध्यम से शासन द्वारा संचालित होने वाली योजनाओं के बारे में किसानों तथा गणमान्य व्यक्तियों को जानकारी दी। लोगों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करके सरकार की योजनाओं के बारे में लाभ उठाने का आव्हान किया। प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर उपलब्धियों से भी परिचय कराया गया। इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पशुधन बीमा योजना के बारे में जानकारी दी गई, जिसके अंतर्गत बीमा का आधा प्रीमियय किसान तथा आधार सरकार द्वारा व्यहन किया जायेगा। जानवरों को होने वाले खुरपका, मुंहपका, ग्लैन्डर्स एवं फार्सी रोग के लक्षण तथा उपचार के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई तथा बताया कि राष्ट्रीय खुरपका तथा मुंहपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शीघ्र ही निशुल्क टीकाकरण प्रारम्भ किया जायेगा। साथ ही वन विभाग द्वारा किसानों को खेत में पुआलों के जलाने से होने वाले हानियों के बारे में जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा संचालित होने वाले प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत स्प्रिंकलर सिंचाई का प्रचार प्रसार किया गया तथा राष्ट्रीय खाद सुरक्षा मिशन के अंतर्गत मक्के की खेती से होने वाले लाभों के विस्तार से जानकारी दी गई। भूमिसंरक्षण ईकाइ के द्वारा लोगों को भूमि उर्रवरा शक्ति बढाने के तरीकों के बारे में बताया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया अनुभाग द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी के माध्यम से मलेरिया रोकथाम के लक्षणों तथा उपचार के तरीकों का प्रचार प्रसार किया गया। इसी प्रकार बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा बाल विकास परियोजनाओं की जानकारी दी गई। जिसके अंतर्गत महिलाओं को समेकित बालविकास के अंतर्गत स्कूल पूर्व शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, पूरक पोषाहार तथा अन्य कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार किया गया। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा अनुदानित किसानों के द्वारा उपजाये गये विभिन्न प्रकार की सब्जियों तथा फलों के स्टाॅल लगाये गये। इस अवसर पर उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, राजकीय फल संरक्षण केन्द्र, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण विभाग, समाजिक वानकी विभाग, लघु सिंचाई विभाग, भूमिसंरक्षण विभाग तथा अन्य विभागों के द्वारा प्रदर्शनी में स्टाॅल लगाया गया।   

Read More

बैण्डवाजों के साथ निकाली जायेगी भव्य कलश यात्रा  गोवर्धन। व्यास जयंती के शुभावसर पर गिरिराज धरा पर आस्था की सुनामी बहेगी तो वहीं परिक्रमा मार्ग के गिरवर निकुंज में 2 जुलाई से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का रसपान व्यासपीठ से पं. अनिल शास्त्री महाराज के मुखारबिंद से कराया जायेगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महेश चतुर्वेदी ने बताया कि 2 जुलाई प्रातः 7 बजे बैण्डवाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी। कथा व्यास अनिल शास्त्री ने कहा कि व्यास जयंती के शुभावसर पर गिरिराज धरा पर श्रीमद कथा श्रवण कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भागवत कथा श्रवण मात्र से मनुष्य ही नही वरन् संपूर्ण जीव पापों से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्ति होता है। इस अवसर पर बिष्णु शर्मा, महेश चतुर्वेदी, ने कार्यक्रम की जानकारी दी है।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More