BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

व्यास जयंती के उपलक्ष्य में 2 जुलाई से होगा श्रीमद् कथा का आयोजन

परिक्रमा मार्ग स्थित गिरवर निकुंज में होने जा रही श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन की जानकारी देते कथा व्यास अनिल शास्त्री, महेश चतुर्वेदी आदि।बैण्डवाजों के साथ निकाली जायेगी भव्य कलश यात्रा 

गोवर्धन। व्यास जयंती के शुभावसर पर गिरिराज धरा पर आस्था की सुनामी बहेगी तो वहीं परिक्रमा मार्ग के गिरवर निकुंज में 2 जुलाई से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का रसपान व्यासपीठ से पं. अनिल शास्त्री महाराज के मुखारबिंद से कराया जायेगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महेश चतुर्वेदी ने बताया कि 2 जुलाई प्रातः 7 बजे बैण्डवाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी। कथा व्यास अनिल शास्त्री ने कहा कि व्यास जयंती के शुभावसर पर गिरिराज धरा पर श्रीमद कथा श्रवण कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भागवत कथा श्रवण मात्र से मनुष्य ही नही वरन् संपूर्ण जीव पापों से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्ति होता है। इस अवसर पर बिष्णु शर्मा, महेश चतुर्वेदी, ने कार्यक्रम की जानकारी दी है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More