BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पौधारोपण के साथ वन महोत्सव सप्ताह का शुभारम्भ

वन महोत्सव सप्ताह के दौरान पौधारोपण करते छात्र मथुरा। चम्पा अग्रवाल इण्टर काॅलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में शनिवार से वन महोत्सव सप्ताह का प्रारम्भ हुआ। यह सप्ताह 7 जलाई तक मनाया जायेगा।कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन ने किया तथा संचालन कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने किया। प्रधानाचार्य ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के पश्चात काॅलेज में पौधारोपण किया गया। वरिष्ठ प्रवक्ता बीरेन्द्र सिंह ने स्वयंसेवकों का आहवान किया कि वृक्ष हमारे जीवन को आनन्दित करते है इसलिए हमारा भी दायित्व है कि हम भी उन्हें फलने-फूलने दें। धर्मवीर सिंह ने कहा कि पेड़-पौधों से हमें प्राण वायु मिलती है इसलिए प्रत्येक छात्र को जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। डा. मनवीर सिंह नेे ‘पौधारोपण धर्म महान-हर वृक्ष संतान समान’ पर अमल करने का स्ंवयसेवकों का आहवान किया। डा. बृजभूषण चैहान ने स्वयंसेवकों को वृक्षारोपण कर उनके संरक्षण करने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर डा. बृजभूषण चैहान, पवन कुमार, धर्मवीर सिंह, अनिल कुमार, अरुण बंसल सहायक विष्णु दत्त शर्मा उपस्थित रहे। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More