BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जीएसटी के विरोध में शहर से लेकर कस्बों तक बाजार रहे बन्द

होलीगेट अंदर पसरा सन्नाटा व्यापारियों ने एकजुटता दिखाई, जगह जगह प्रदर्शन कर सरकार को कोसा

मथुरा। केन्द्र सरकार 30 जून को जीएसटी लागू करने के लिए इस दिन को एक पर्व के रूप में मनाये जाने की तैयारियों  की जा रही हैं वहीं इस जीएसटी को लेकर व्यापारी संगठन कई दिन से धरना प्रदर्शन कर बाजार बन्द कर रहें हैं। इसी श्रंखला मे शुक्रवार जनपद मथुरा के व्यापारियों ने उच्च नेतृत्व के आव्हान पर शुक्रवार पूरे जनपद में जीएसटी का विरोध जताते हुए बाजार बन्द कर जगह जगह प्रदर्शन कर केन्द्र की भाजपा सरकार को जमकर कोसा हैं। नगर उधोग व्यापारी, भारतीय उधोग मंडल, पंश्चिम उत्तर प्रदेश व्यापारी मंडल सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों ने आज वर्षो बाद एकजुटता दिखाते हुए सरकार के विरोध में सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन किये गये। इस दौरान व्यापार मंडलोें के पदाधिकारियों ने टोलियों के रूप में  प्ररातः काल से ही शहर भम्रण कर रही थी। शुक्रवार प्रातः काल कुछ लोगों ने दुकाने खोलनें का प्रयास भी किया लेकिन व्यापार मंडलों की टीम के लोगों ने उन्हें दुकानें नहीं खोलनें दी गई। प्रातः 5 बजे से टोलिया बाजार बन्द कराने के सड़क पर उतर आई। जैसे ही कचैड़ी व समोसे का कारोबार करने वाले हलवाईयों ने अपनी भटटी तैयार  करना प्रारंभ किया। इसी दौरान व्यापार मंडल की टीम के लोगों ने उन्हें भटटी नहीं जलाने नहीं दी। इसी के साथ व्यापार मंडल की टीमें भम्रण करती रही कुछ स्थान पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की छोटी मोटी नौंकझोंक भी हुई लेकिन व्यापार मंडल के पदाधिकारियों क कड़े रूख के चलते टीम ने बाजार नहीं खुूलनें दिया। 

शहर का होलीगेट, छत्ता बाजार, कसंखार, विश्राम घाट, चैक बाजार, लाल दरवाजा, कच्ची सड़क, घीयामंडी, डीगगेट, भरतपुर गेट, कोतवाली रोड, आगरा रोड, कृष्णा नगर, धौलीप्याऊ क्षेत्र में बाजार पूरी तरह बन्द रहें तीन बजे बाद कछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोल ली थी। व्यापारियों के हित के लिए संघर्ष कर रहे अलग अलग व्यापार मंडल के संगठनो के पदाधिकारियों ने जगह जगह धरना प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार की जमकर अलोचना करते हुए इसे तुरन्त वापस लेने की माॅग की।ं 

इस अवसर पर व्यापार प्रतिनिधि मंडल के रमेश चतुर्वेदी ने कहा कि व्यापारियों के सहयोग से केन्द्र व प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा की सरकार अब व्यापारियों का ही शोषण करने पर उतारू हैं। व्यापारी नेता सुनील अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी जीएसटी का विरोधी नहीं है लेकिन इसमें सरकार ने कई खामिया छोड़ दी हैं। इसी जीएसटी को पिछलें केन्द्र की काग्रेंस सरकार ने लागू करने का प्रयास किया था लेकिन व्यापारियों के विरोध के चलते कांग्रेंस ने हाथ पीछे खींच लिये। इसके अलाला जनपद के राया, मांट, वलदेव, महावन, पफरह, छाया, नौहझील, बाजना, वृन्दावन, चैमुहा, कोसी, आदि क्षेत्रों में व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बन्द कर जीएसटी का विरोध कर प्रदर्शन किया। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More