BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नया ट्रैफिक प्लान लागू होने के बाद होलीगेट पर कम हुई भीड

मथुरा।  लॉकडाउन 4.0 के दौरान बाजार खुलने की मिली छूटा का लोगों ने मजाक बना कर रख दिया। शुरूआती दो तीन दिन होलीगेट पर भीड भाड और जाम की स्थिति लोगों को डराने वाली थी। जिला प्रशासन ने इसके बाद होलीगेट को केंद्र मानकर नया ट्रेफिक प्लान तैयार किया और उसे सख्ती से लागू किया। इसके बाद शनिवार को होलीगेट पर हालात बदले नजर आये।
 में खुल रहे होली गेट क्षेत्र के बाजारों में भीड़ का रेला कम करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आजमाया फार्मूला शनिवार को काफी हद तक सफल रहा। वाहनों का प्रवेश रोके जाने की वजह से लोगों ने सुकून के साथ खरीदारी की। पुराने शहर के बाजारों में भी भीड़ पर अंकुश लगा।बताते चलें कि गुरुवार को होली गेट क्षेत्र के बाजारों में उमड़ी भीड़ ने सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाकर रख दी थीं। इसकी पुलिस प्रशासन द्वारा वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार की रात ही लॉकडाउन-2 व 3 के पैटर्न पर रणनीति बना ली गयी। सुबह से ही भरतपुर गेट, आर्य समाज रोड रेलवे क्रासिंग, विकास बाजार आदि मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया गया। दुपहिया वाहन चालको को भी वाहन से होली गेट पहुंचने की अनुमति नहीं दी गयी।वाहनों पर पाबंदी लगने की वजह से शनिवार को होली गेट के बाजारों में न तो जाम लगा और न ही भीड़ के हालात उत्पन्न हुए। लोगों ने भी पुलिस की सख्ती को देखते हुए सोशल डिस्टेंस पर अमल करते हुए खरीदारी की। कुछेक दुकानों पर सोशल डिस्टेंस टूटा भी तो पुलिस ने पहुंच कर ग्राहक व दुकानदार दोनों को आगाह किया। होली गेट से विकास बाजार, होली गेट से भरतपुर गेट, होली गेट से आर्य समाज रोड के बाजारों में सिर्फ उन दुपहिया वाहनों को अनुमति दी गई, जिनके पास पहले से अनुमति थी। वाहनों पर प्रतिबंध का असर यह रहा कि छत्ता बाजार, विश्राम बाजार, स्वामी घाट, चैक बाजार, मंडी रामदास व घीया मंडी के बाजारों में भी भीड़ कम रही। दोपहर बाद डीग से भरतपुर गेट के लिए चैपहिया वाहनों को अनुमति दी गई, जिससे लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन के अफसर लगातार शहर में भ्रमणशील रहे, ताकि सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करनेव वालों के साथ सख्ती निपटा जा सके।


परसों अत्यअधिक वाहन होलीगेट क्षेत्र में घुस आये थे। जाम की स्थिति बन गई थी, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा था। डीग गेट से चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित किया है। यहां सीवर लाइन का कार्य भी चल रहा है। भरतपुर गेट से होलीगेट की ओर वाहन नहीं जाएंगे। आर्य समाज रोड से भी वाहन नहीं जाएंगे। क्वालिटी तिराहे से चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया है। दोपहिया वाहन अप्सरा पार्किग में पार्क कराये जा रहे हैं।
-अशोक कुमार, टीएसाआई

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More