देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। विश्व में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए यमुना मिशन ने एक मुहिम छेड़ रखी है। यमुना मिशन का उद्देश्य है कि पर्यावरण को हरियाली युक्त रखकर वायुमंडल में फैली प्रदूषित गैसों को कुछ हद तक कम कर प्रदूषण से मुक्ति मिल सकती है। विश्व से प्रदूषण को मुक्त कराने के लिए यमुना मिशन पिछले काफी समय से निरूस्वार्थ भाव से प्रयासरत है। विश्व में दिन-प्रतिदिन बढ़ते प्रदूषण से आम जनमानस काफी परेशान है, जिसके कारण हमें नित्य नई बीमारियों से जूझना पड़ता है। विश्व में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यमुना मिशन एवं उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं की मुहिम सराहनीय कदम है। यमुना मिशन का उद्देश्य है कि जितनी अत्यधिक हरियाली होगी उतना प्रदूषण कम होगा। इसी के चलते यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा एवं उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं ने 2 जुलाई 2017 को यमुना मिशन मार्ग पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें शहर के वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक संस्थाओं एवं जनमानस ने बढ़-चढकर भाग लिया।
रविवार 2 जुलाई 2017 को मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल ने यमुना मिशन मार्ग पर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उनके साथ फलारी बाबा, श्री रूप किशोर जी महाराज, साध्वी गीता, गुड्डू फौजदार, हरिओम ब्रजवासी ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल ने कहा कि विश्व को प्रदूषण से बचाने के लिए हमारी पर्यावरण मुहिम युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। प्रत्येक रविवार को सैकड़ों की संख्या मेें वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक संस्थाएं यमुना मिशन मार्ग पर आकर वृक्षारोपण करते हैं। यमुना मिशन के द्वारा वृन्दावन, गोवर्धन, यमुना मिशन मार्ग व राजस्थान के कौनेर ग्राम महावृक्षारोपण कराया जा रहा है। यमुना मिशन द्वारा बनारास में भी युद्ध स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चल रहा है। बनारस में यमुना मिशन एवं नमामि गंगे, शुद्ध जलवायु, शुद्ध पर्यावरण एवं वृक्षारोपण को हरियालीयुक्त करने के लिए प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, शिवा शर्मा, देवेश चैधरी, मोनू पंडित राजीव शर्मा, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, विकास पाण्डेय, शैतान सिंह, राम सिंह, अर्जुन, किशन, रविन्द्र गोला, शिवम राजपूत, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, मानपाल, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।













Related Items
यमुना मैय्या की कराह
कौन सुने यमुना की करुण पुकार?
गोवर्धन रोड पर वृहद वृक्षारोपण की शुरुआत हुई