BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

व्यापार मण्डल ने किया विरोध, ज्ञापन सौंपा

होलीगेट पर वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन हाथ में लिये प्रदर्शन करते व्यापार मंडल के सदस्य मथुरा। जीएसटी के विरोध में आज शहर के बाजार बंद रहे। देहातों में भी इसका असर देखने को मिला। इसको लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने होलीगेट पर सभा की और इसका पुरजोर विरोध करते अपना 13 सूत्रीय मांगपत्र ज्ञापन के रूप में प्रशासन के अधिकारियों को सौंपा। वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन में व्यापार मण्डल द्वारा अपने सुझाव दिये गये हैं जिन पर अमल करने का निवेदन भी शामिल है। ज्ञापन में कहा गया है कि कपड़ा व्यवसाय पर जी.एस.टी. लागू किया गया है। परन्तु 30 जून को व्यापारियों के पास एक्साइज पेड कपड़े का जा स्टाक है, उस स्टाक की बिक्री करने पर उनको जी.एस.टी. देना पड़ेगा। इस प्रकार उन पर दौहरे कर का भार होगा। अतः कपड़े के वर्तमान स्टाक को जी.एस.टी. से मुक्त रखने की व्यवस्था की जाये। नगर अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी एवं पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद वीरेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं जैसे कपड़ा-मैदा, आटा, सूजी आदि पर कर आरोपित कर दिया गया है जबकि ये वस्तुएं पूर्व में पूर्णतः कर मुक्त थीं, उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पूरी तैयारी किए बिना जीएसटी लागू किया जा रहा है। जानकारी के अभाव में व्यापारियों का शेषण निश्चित रूप से बढ़ेेेगा।युवा नगर अध्यक्ष सुनील साहनी वरिष्इ रामचन्द्र खत्री ने कहा कि यदि सरकार द्वारा व्यापारियों उत्पीड़न की धाराएं समाप्त नहीं की जाती तथा आवश्यक वस्तुओं जैसे कपड़ा आटा, मैदा सूजी आदि से जीएसटी समाप्त नहीं की जाती तो व्यापारी बड़े आंदोलन को विवश होेंगे। 

बंद का समर्थन करने वालों में किशोर भरतिया, मुरारीलाल अग्रवाल, संजय चतुर्वेदी, गुड्डा यादव, मोहनलाल, विष्णु अग्रवाल, सुल्ले, नवनीत नागर, नरेन्द्र सिसौदिया, दिलीप कुमार पांडे, राकेश अग्रवाल दिनेश आनंद पापे, गोवर्धन दास अग्रवाल, विकास जिंदल नागेन्द्र वर्मा, शशिभानु गर्ग, रामनरेेश अग्रवाल, अनिल सारस्वत, मुकेश अग्रवाल, सचिन चतुर्वेेदी, जिलाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, नगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी, राजेश अग्रवाल, भूपेन्द्र अग्रवाल, देवेन्द्र मित्तल, अंशुल अग्रवाल, कृष्ण मुरारी शर्मा, कन्हैया अग्रवाल, आलोक शर्मा, आलोक बंसल, अंकित बंसल, कौशल बंसल, रंजनवाला अग्रवाल, मंजू वर्मा, रूबी अग्रवाल आदि दर्जनों व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More