BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का द्वितीय दिन संपन्न

जवाहर बाग में लगा अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का कृषि मथुरा। जवाहर बाग परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती पर जनपद स्तरीय तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का दूसरा दिन संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से मेले में उपस्थित किसानों तथा ग्रामीणों ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन संघर्षों तथा उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली। सूचना विभाग द्वारा वर्तमान सरकार की योजनाओं के बारे में आमजनता को विस्तार से जानकारी दी और साहित्य एवं कलैण्डर वितरण किये गये।

अपर जिला सूचना अधिकारी ने जनसामान्य लोगों से अपील की कि वे पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्श विचारों को अपने जीवन में धारण करें। प्रदर्शनी में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन परिचय, उददेश्यों, आदर्श विचारों तथा सिद्धान्तों के बारे में उपस्थित जनसामान्य लोगों को परिचय कराया। इसके अलावा प्रचार साहित्य के माध्यम से शासन द्वारा संचालित होने वाली योजनाओं के बारे में किसानों तथा गणमान्य व्यक्तियों को जानकारी दी। लोगों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करके सरकार की योजनाओं के बारे में लाभ उठाने का आव्हान किया। प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर उपलब्धियों से भी परिचय कराया गया।

इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पशुधन बीमा योजना के बारे में जानकारी दी गई, जिसके अंतर्गत बीमा का आधा प्रीमियय किसान तथा आधार सरकार द्वारा व्यहन किया जायेगा। जानवरों को होने वाले खुरपका, मुंहपका, ग्लैन्डर्स एवं फार्सी रोग के लक्षण तथा उपचार के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई तथा बताया कि राष्ट्रीय खुरपका तथा मुंहपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शीघ्र ही निशुल्क टीकाकरण प्रारम्भ किया जायेगा। साथ ही वन विभाग द्वारा किसानों को खेत में पुआलों के जलाने से होने वाले हानियों के बारे में जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा संचालित होने वाले प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत स्प्रिंकलर सिंचाई का प्रचार प्रसार किया गया तथा राष्ट्रीय खाद सुरक्षा मिशन के अंतर्गत मक्के की खेती से होने वाले लाभों के विस्तार से जानकारी दी गई। भूमिसंरक्षण ईकाइ के द्वारा लोगों को भूमि उर्रवरा शक्ति बढाने के तरीकों के बारे में बताया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया अनुभाग द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी के माध्यम से मलेरिया रोकथाम के लक्षणों तथा उपचार के तरीकों का प्रचार प्रसार किया गया। इसी प्रकार बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा बाल विकास परियोजनाओं की जानकारी दी गई। जिसके अंतर्गत महिलाओं को समेकित बालविकास के अंतर्गत स्कूल पूर्व शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, पूरक पोषाहार तथा अन्य कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार किया गया। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा अनुदानित किसानों के द्वारा उपजाये गये विभिन्न प्रकार की सब्जियों तथा फलों के स्टाॅल लगाये गये।

इस अवसर पर उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, राजकीय फल संरक्षण केन्द्र, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण विभाग, समाजिक वानकी विभाग, लघु सिंचाई विभाग, भूमिसंरक्षण विभाग तथा अन्य विभागों के द्वारा प्रदर्शनी में स्टाॅल लगाया गया। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More