BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सौंख। मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर जिला प्रशासन ने भले ही ने जगह-जगह अस्थायी पुलिस चैकी बनाकर चैकिंग करने का अभियान चलाया हो पर पुलिस की देखरेख में डग्गेमार वाहन रूकने का नाम नही ले रहे है। शनिवार को गोवर्धन तिराहे पर बैरियल लगाकर पुलिस चैकिंग कर रही थी। और वन वे होने के वाबजूद भी डग्गेमार वाहनों का गोवर्धन की ओर सवारियांे को ले जाते हुये नजर आये। इससे कोई हादसा हो सकता है। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों इस कोई ध्यान नही दे रहा है।  

Read More

मथुरा : जनपद मथुरा के गोवर्धन में चल रहा मुड़िया पूर्णिमा मेला अपने शबाब पर है करोडो देशी विदेशी भक्त अपने आराध्य की 21 किलोमीटर लम्बी परिक्रमा देने यहाँ पहुंच चुके है।    गोवर्धन आ रहे श्रद्धालुओं को उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्रालय और उड़नखटोला चलाने वाली पवन हंस कंपनी ने यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक ख़ास योजना तैयार की है जी हां अब आप भी हवा में उड़ान भर सकेंगे है श्रद्धालुओ को लेकर पहली बार गोवर्धन से उडान भरने जा रहा है उड़न खटोला पवन हंस कम्पनी द्वारा श्रद्धालुओ को उड़न खटोले द्वारा गिर्राज महाराज की 21 किलोमीटर लम्बी परिक्रमा हवा ही हवा में कराई जायेगी बस इसके लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी    इस करोड़ी मेले के इतिहास में यह पहला अवसर है जब देसी विदेशी श्रद्धालु अपने आराध्य की परिक्रमा उड़नखटोले के माध्यम से करेंगे उत्तर प्रदेश सरकार और पवन हंस की यह पर्यटन को बढ़ावा देने की यह ख़ास पहल है आज पहली बार श्रद्धालुओ को कराई गयी सप्तकोशिय परिक्रमा यह सुविधा अभी सिर्फ 8 और 9 तारीख के लिए ही शुरू की गयी है कंपनी ने प्रतिवयक्ति के लिए उड़ान भरने का शुल्क 2500 रुपया निर्धारित किया है हेलीकॉप्टर कंपनी के अफसरों का कहना है कि गिरिराजजी की परिक्रमा करने वाले लोग सीधे गोवर्धन पहुंचेंगे इसलिए उन्हें यही पर सुविधा दिए जाने की व्यवस्था की गयी है गोवर्धन के डीएवी इंटर कालेज में इस उड़नखटोले के लिए हेलीपेड तैयार किया गया है जिसको युद्ध स्तर पर तेजी देकर तैयार किया गया है.  

Read More

मथुरा। थाना शेरगढ़ मार्ग पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर आई पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं।  मिली जानकासरी के अनुसार थाना क्षेत्र के शेरगढ़ नोहझील मार्ग पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार निठौली निवासी लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया हैं।  

Read More

नयति मेडिसेंटर की एक और शाखा का आगरा में हुआ शुभारंभ मथुरा। ताजनगरी आगरा में आगरा मथुरा हाईवे (एनएच-2) स्थित सिकंदरा के निकट स्थित नयति मेडिसेंटर का शुभारंभ गुरूवार परम पूज्य जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर अनंत श्रीविभूषित स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया। नयति मेंडिसेंटर में जहां एक ओर देश के जाने माने चिकित्सक तथा उनकी टीम अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी वहीं दूसरी ओर मेडिसेंटर में डायलेसिस तथा कीमो सुविधाओं के साथ इन पेशेंट एवं डे केयर, एडवांस कैथ लैब, आईसीयू, आधुनिकतम ऑपरेशन थियेटर्स, प्रोसिजर्स रूम, एवं ओपीडी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी इतना ही नही यहां एक विश्वस्तरीय डाइग्नोस्टिक सेंटर जिसमें सीटी स्कैन, एमआरआई, यूएसजी एवं लैब जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।  नयति मेडिसेंटर के शुभारंभ के अवसर पर परम पूज्यनीय जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर अनंतश्रीविभूषित स्वामी अवधेशानंद गिरि  महाराज ने कहा कि मनुष्य ईश्वर की सृष्टि की उत्कृष्टतम और अत्यन्त महान कृति है। ईश्वर संकल्प की सकारता है मानव देह। नयति के प्रयास और सकल अभियान न केवल मनुष्य की आरोग्यता तक सीमित हैं अपितु नयति यात्रा सकल रूपांतरण की दिशा में एक सशक्त, प्रभावी और कल्याणकारी अभियान है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति एक इकाई है, इस एक इकाई से परिवार, समाज और राष्ट्र की रचना होती है। व्यक्ति के सर्वांगीण अथवा समग्र विकास और उसके भगवदीय रूपान्तरण की दिशा में कृतसंकल्पित नयति की सकल संवेदनाओं में मैं समाहित हूं। चेयरपर्सन नीरा राडिया ने कहा कि हमारा मानना है विश्वस्तरीय उपचार पर केवल महानगरों का ही हक नहीं है। भगवान बद्रीविशाल तथा ठाकुर जी की कृपा और गुरुओं तथा संतों के आशीर्वाद एवं अपनी इसी सोच के चलते लगभग डेढ़ वर्ष पहले नयति मेडिसिटी के रूप में हमने मथुरा से एक महत्वाकांक्षी यात्रा की शुरूआत की थी।  

Read More

मृतक महिला के पहनावे से राजस्थान की बतायी जा रही है। घटनास्थल से रहागीरों ने दी पुलिस को सूचना पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा अज्ञात महिला का शव सौंख। शुक्रवार को गोवर्धन रोड़ स्थित बाबा कढे़रा सिंह काॅलेज के समीप एक महिला श्रद्वालु का शव पड़ा मिला। घटना से गोवर्धन की परिक्रमा को जाते श्रद्वालुओं में हडकंप मच गया। रहागीरों ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर मगोर्रा पुलिस पहुंची। कस्बा के गोवर्धन रोड़ स्थित बाबा कढे़रा सिंह डिग्री काॅलेज के मुख्य गेट के पास एक 22 वर्र्षीय अज्ञात महिला श्रद्वालु का शव पड़ा मिला। महिला के गले पर चोट के निशान है। पुलिस के अनुसार मृतक महिला के गले में मंगलसूत्र, पैरो में बिछियां पहनी हुई है। जिससें महिला शादीशुदा बताई जा रही है। और महिला ने कमीज और राजस्थानी लहंगा चुनरी पहने हुये है। मृतक महिला के शव का पहनाव राजस्थानी है। पुलिस महिला के शव के पहनावे से राजस्थान के गंगापुर सिटी और हिड़ोन के होने की अंशका जताई है। महिला के शव को देख रहागीरों ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर मगोर्रा थानाध्यक्ष हरीश वर्धन, एसआई प्रबलप्रताप सोलंकी, अखिलेश यादव, उमेश कुमार आदि घटना स्थल पर पहुंच गये। महिला श्रद्वालु के शव की शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचानामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।    

कस्बा में कई स्थानों पर गंदगी के हुये ढे़र  सौंख। जिला प्रशासन ने नगर पंचायत के सफाईकर्मियों की ड्यूटी गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेला में लगाने से कस्बा में गंदगी के ढे़र होने लगे है। मार्गो पर पडे़ कूडे के ढेरों में रहागीरों को निकालने खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने मुड़िया पूर्णिमा मेला में नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मियों की ड्यूटी परिक्रमा मार्ग में साफाई के लिये लगा दी है। इधर कस्बा में कई मुख्य मार्गो पर कूडे़ के ढे़र होने लगा है। कूडे़ के ढेरों से रहागीरों को निकालने में काफी परेशानी आ रही है। स्थानीय लोगों ने कस्बा में सफाई व्यवस्था सुचारू रखने के लिये जिला प्रशासन से मांग की है।  

Read More

मृतक महिला के पहनावे से राजस्थान की बतायी जा रही है। घटनास्थल से रहागीरों ने दी पुलिस को सूचना पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा अज्ञात महिला का शव सौंख। शुक्रवार को गोवर्धन रोड़ स्थित बाबा कढे़रा सिंह काॅलेज के समीप एक महिला श्रद्वालु का शव पड़ा मिला। घटना से गोवर्धन की परिक्रमा को जाते श्रद्वालुओं में हडकंप मच गया। रहागीरों ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर मगोर्रा पुलिस पहुंची। कस्बा के गोवर्धन रोड़ स्थित बाबा कढे़रा सिंह डिग्री काॅलेज के मुख्य गेट के पास एक 22 वर्र्षीय अज्ञात महिला श्रद्वालु का शव पड़ा मिला। महिला के गले पर चोट के निशान है। पुलिस के अनुसार मृतक महिला के गले में मंगलसूत्र, पैरो में बिछियां पहनी हुई है। जिससें महिला शादीशुदा बताई जा रही है। और महिला ने कमीज और राजस्थानी लहंगा चुनरी पहने हुये है। मृतक महिला के शव का पहनाव राजस्थानी है। पुलिस महिला के शव के पहनावे से राजस्थान के गंगापुर सिटी और हिड़ोन के होने की अंशका जताई है। महिला के शव को देख रहागीरों ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर मगोर्रा थानाध्यक्ष हरीश वर्धन, एसआई प्रबलप्रताप सोलंकी, अखिलेश यादव, उमेश कुमार आदि घटना स्थल पर पहुंच गये। महिला श्रद्वालु के शव की शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचानामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

Read More

मथुरा। देश के सर्वोच्च अनुसंधान संस्थान भाभा एटोमिक रिसर्च सेन्टर में वैज्ञानिक बनी मथुरा की बेटी आरती सिंह का बुधवार को ब्रज प्रेस क्लब पर सम्मान किया गया। आरती सिंह ने इस उपलब्धि से न सिर्फ जनपद बल्कि ब्रजक्षेत्र और प्रदेश का नाम देश में रोशन किया है।  ब्रज प्रेस क्लब कार्यालय पर आरती सिंह को उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष पं. कमलकांत उपमन्यु ने ओत्तरीय उढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कांमना की। इस मौके पर सुश्री आरती सिंह ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को देते हुए उत्तरोत्तर प्रगति का आश्वासन भी दिया। आरती सिंह ने युवा छात्र-छात्राओं को दिए अपने संदेश में कहा कि उन्हें सुस्पष्ट लक्ष्य स्थापित कर शिक्षा को अपना समूल उद्देश्य बना लेना चाहिए। इससे निश्चित ही उनकी मेहनत साकार होगी। राह में आने वाली असफलताएं परेशान जरूर कर सकती हैं, लेकिन उन्हें लक्ष्य से डिगा नहीं सकती। वे जरुर सफल होंगे। देश की प्रमुख वैज्ञानिक अनुसंधान संस्था भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर में साइंटिफिक ऑफीसर का पद हासिल करने वाली आरती सिंह ने अपनी इस उपलब्धि से जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का भारत में नाम रोशन किया है।  इस मौके पर आरती सिंह के पिता चौ. बनै सिंह को श्री उपमन्यु ने मुंह मीठा कराकर पुत्री की सफलता की शुभकामनाएं दीं। विदित हो कि आरती सिंह की माताजी श्रीमती चन्द्रवती सिंह गोवर्धन विकास खण्ड की ब्लाक प्रमुख भी रह चुकी हैं। उपजा उपाध्यक्ष श्री उपमन्यु ने कहा कि आरती सिंह भविष्य में भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर की वरिष्ठ वैज्ञानिक बन प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन करेंगी। 

Read More

छात्र-छात्राओं ने पांच-पांच वृक्ष लगाने की ली शपथ सौंख। बुधवार को महात्मा गांधी स्मारक इण्टर काॅलेज में वन महोत्सव के अन्तर्गत पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. रेखा शर्मा ने बच्चों को वातावरण को हरा-भरा बनाने के लिये शपथ दिलाई। छात्र-छात्राओं को पर्यावरण में वृक्षारोपण उपयोग बताया।  कस्बा के महात्मा गांधी स्मारक इण्टर काॅलेज में आयोजित वन महोत्सव सप्ताह के तहत पर्यावरण दिवस मनाया। इस दौरान कार्यक्रम में बच्चों ने पांच-पांच पौधे लगाने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. रेखा शर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। हमें उनका संचय करना चाहिए। और हमें वातावरण को साफ-स्वच्छ रखना चाहिए। ताकि मनुष्य को स्वच्छ हवा से स्वच्छ मतिष्क का निर्माण हो सके। इसलिये हमें पेड़-पौधे लगाने चाहिए। विद्यालय परिसर को हरा भरा रखने के लिए भरसक प्रयास करेंगीं। इस मौके पर कुमरकिशन सिंह, सत्यवीरसिंह, विशेष अग्रवाल, राधागोविन्द शर्मा, प्यारेलाल, डिगम्बर सिंह, रोमसिंह, अनिल दिवाकर, सुनीता सिंह, प्रवीन कुमार, श्रीकांत पाण्डेय, कालीचरन, दिलीप वर्मा, जीतेन्द्र उपाध्याय, धर्मेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे। प्राथमिक विद्यालय श्यौवा में वन महोत्सव के तहत पर्यावरण को साफ-स्वच्छ रखने के लिये बच्चों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रधानाध्यपिका सुुमन गौतम, राजकुमार चैधरी, बीना कुमारी, पूजा कुमारी, विवेक कुमार आदि उपस्थित थे।    

Read More

मथुरा बृज मंडल के प्रमुख तीर्थस्थल गोवर्धन में मुडिया पूनांे परिक्रमा मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सोमवार पूर्वान्ह ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा आये, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मेले की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए।  बृज मंडल का मुडिया पूनो परिक्रमा मेला मंगलवार 4 जुलाई से शुरू होकर 9 जुलाई तक चलेगा, इस दौरान बड़ी संख्या में लाखो श्रद्धालु गिर्राज महाराज की सात कोस यानि 21 किलोमीटर की परिक्रमा लगायेंगे। गोवर्धन मुड़िया पूनो मेले का पैदल निरीक्षण करने के दौरान उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का कहना है कि मेले में साफ सफाई और प्रकाश सहित अन्य सभी व्यवस्थायें पूरी करने के कडे़ निर्देश प्रशासनिक अधिकारियांे को दिये गये है उनका कहना है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके भी निर्देश दिये गये है। उन्होंने कहा कि मेला शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो इसके लिये प्रदेश सरकार ओर जिला प्रशासन कटिबद्ध है।  जब उर्जा मंत्री से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा घरने पर बैठे जाने के बारे में पूछा गया तो उनका कहना है कि सरकार को 15 साल में जर्जर व्यवस्था मिली है सभी लोगों को धैर्य के साथ सरकार के काम को देखना चाहिये, सरकार जनहित के काम कर रही है जनहित के कार्यो मे लापरवाही बरतने वाले अधिकारियो को बख्शा नही जायेगा, उनका कहना है कि नौकरशाही सरकार की मंशा के अनुरूप काम कर रही है। उन्होंने लखनऊ में हुए एसिड अटैक के मामले में कहा कि जांच जारी है और जल्द ही आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे। कानून से खेलने वालों को कोई छूट नहीं दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने सुबह गोवर्धन दानघाटी पर श्रीगिर्राज महाराज की पूजा अर्चना की तथा उसके बाद उन्होंने पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण में उनके साथ डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी एसएसपी विनोद कुमार मिश्र एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।   

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी निर्देशानुसार मुड़िया पूर्णिमा मेले के अवसर जिला मुख्यालय पर नागरिक सुराक्षा कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। जो निरंतर 24 घंटे 4 जुलाई से 10 जुलाई तक कार्यरत रहेंगेे। जिसके मोबाइल नं0 8191947810, 7310620926 व 0565-2470218 है। मुड़िया मेले में ड्यूटी करने वाले जोनल/सेक्टर मजिस्टेªट की लोकेशन हेतु अधिकारियों को/कर्मचारियों की ड्यूटी तत्काल प्राभाव से नागरिक सुरक्षा कार्यालय कलेक्टेªट कम्पाउन्ड मथुरा स्थित नियंत्रण कक्ष में लगायी गयी है। जिसके अन्तर्गत प्रथम शिफ्ट में प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्री प्रदीप अग्रवाल प्रशासनिक अधिकारी अपर खण्ड आगरा नहर मथुरा,  विवेक वरिष्ठ सहायक सिंचाई निर्माण खण्ड, पंकज सिंह निष्ठ सहायक अपर खण्ड आगरा नहर, नरसी दास रनर अपर खण्ड आगरा नहर की ड्यूटी रहेगी। तत्पश्चात द्वितीय शिफ्ट दोपहर 2.00 बजे से सांय 10.00 बजे तक श्री अशोक कुमार सिंह सीडीपीओ ग्रामीण जिला कार्यक्रम अधिकारी मथुरा, श्री उत्तम चन्द्र वरिष्ठ सहायक अपर खण्ड आगरा नहर, संजीव चर्तुवेदी वरिष्ठ सहायक सिंचाई निर्माण खण्ड, जितेन्द्र सिंह वरिष्ठ सहायक अपर खण्ड आगरा नहर, सुरेक्ष चन्द्र रनर अपर खण्ड आगरा नहर द्वितीय शिफ्ट रात्रि में 10.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक श्री भागीरथ भण्डार अधी ग्रेड-2 नागरिक सुरक्षा कार्यालय मथुरा, मुकेश कुमारवरिष्ठ सहायक अपर खण्ड आगरा नहर, गौरव मिश्रा वरिष्ठ सहायक सिंचाई निर्माण खण्ड मथुरा, संजय कुमार वोटमैन अधि0अभि0 माॅट ब्रान्च गंग नहर मथुरा को नियुक्त किया गया। उपरोक्त सभी अधिकार/कर्मचारी नियंत्रण कक्ष में डयूटी तत्काल योगदान कर प्रभारी नियंत्रण कक्षा नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह सहायक उप नियंत्रक वरि0 वे0 के निर्देशन में कार्य करना सुनिश्चित करें। जगदीश सिंह, कनिष्ठ सहायक एवं डोरी सिंह स्टोर मैन की ड्यूटी आरक्षित में लगायी गयी है। उक्त दोनों कर्मचारी विभागीय कार्यों के ससाथ्-साथ मुड़िया पूर्णिमा मेला नियंत्रण कक्ष में सहयोग प्रदान करेंगे। उपरोक्त आदेश का अनुपालन तत्काल सुनिश्चित किया जाये। 

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood

विविधा

शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More