BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नयति एक तीर्थ के रूप में विकसित हो- स्वामी अवधेशानंद

आगरा में नयति मेडिसेंटर का शुभारंभ करते स्वामी अवधेशानंद महाराज एवं नयति की चेयरपर्सन नीरा राडिया नयति मेडिसेंटर की एक और शाखा का आगरा में हुआ शुभारंभ

मथुरा। ताजनगरी आगरा में आगरा मथुरा हाईवे (एनएच-2) स्थित सिकंदरा के निकट स्थित नयति मेडिसेंटर का शुभारंभ गुरूवार परम पूज्य जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर अनंत श्रीविभूषित स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया। नयति मेंडिसेंटर में जहां एक ओर देश के जाने माने चिकित्सक तथा उनकी टीम अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी वहीं दूसरी ओर मेडिसेंटर में डायलेसिस तथा कीमो सुविधाओं के साथ इन पेशेंट एवं डे केयर, एडवांस कैथ लैब, आईसीयू, आधुनिकतम ऑपरेशन थियेटर्स, प्रोसिजर्स रूम, एवं ओपीडी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी इतना ही नही यहां एक विश्वस्तरीय डाइग्नोस्टिक सेंटर जिसमें सीटी स्कैन, एमआरआई, यूएसजी एवं लैब जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। 

नयति मेडिसेंटर के शुभारंभ के अवसर पर परम पूज्यनीय जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर अनंतश्रीविभूषित स्वामी अवधेशानंद गिरि  महाराज ने कहा कि मनुष्य ईश्वर की सृष्टि की उत्कृष्टतम और अत्यन्त महान कृति है। ईश्वर संकल्प की सकारता है मानव देह। नयति के प्रयास और सकल अभियान न केवल मनुष्य की आरोग्यता तक सीमित हैं अपितु नयति यात्रा सकल रूपांतरण की दिशा में एक सशक्त, प्रभावी और कल्याणकारी अभियान है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति एक इकाई है, इस एक इकाई से परिवार, समाज और राष्ट्र की रचना होती है। व्यक्ति के सर्वांगीण अथवा समग्र विकास और उसके भगवदीय रूपान्तरण की दिशा में कृतसंकल्पित नयति की सकल संवेदनाओं में मैं समाहित हूं। चेयरपर्सन नीरा राडिया ने कहा कि हमारा मानना है विश्वस्तरीय उपचार पर केवल महानगरों का ही हक नहीं है। भगवान बद्रीविशाल तथा ठाकुर जी की कृपा और गुरुओं तथा संतों के आशीर्वाद एवं अपनी इसी सोच के चलते लगभग डेढ़ वर्ष पहले नयति मेडिसिटी के रूप में हमने मथुरा से एक महत्वाकांक्षी यात्रा की शुरूआत की थी।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More