BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ब्रज प्रेस क्लब ने किया भावी वैज्ञानिक को सम्मानित

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष पं. कमलकांत उपमन्यु ने भावी वैज्ञानिक आरती सिंह को उत्तरीय उढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए। मथुरा। देश के सर्वोच्च अनुसंधान संस्थान भाभा एटोमिक रिसर्च सेन्टर में वैज्ञानिक बनी मथुरा की बेटी आरती सिंह का बुधवार को ब्रज प्रेस क्लब पर सम्मान किया गया। आरती सिंह ने इस उपलब्धि से न सिर्फ जनपद बल्कि ब्रजक्षेत्र और प्रदेश का नाम देश में रोशन किया है। 

ब्रज प्रेस क्लब कार्यालय पर आरती सिंह को उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष पं. कमलकांत उपमन्यु ने ओत्तरीय उढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कांमना की। इस मौके पर सुश्री आरती सिंह ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को देते हुए उत्तरोत्तर प्रगति का आश्वासन भी दिया। आरती सिंह ने युवा छात्र-छात्राओं को दिए अपने संदेश में कहा कि उन्हें सुस्पष्ट लक्ष्य स्थापित कर शिक्षा को अपना समूल उद्देश्य बना लेना चाहिए। इससे निश्चित ही उनकी मेहनत साकार होगी। राह में आने वाली असफलताएं परेशान जरूर कर सकती हैं, लेकिन उन्हें लक्ष्य से डिगा नहीं सकती। वे जरुर सफल होंगे। देश की प्रमुख वैज्ञानिक अनुसंधान संस्था भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर में साइंटिफिक ऑफीसर का पद हासिल करने वाली आरती सिंह ने अपनी इस उपलब्धि से जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का भारत में नाम रोशन किया है। 

इस मौके पर आरती सिंह के पिता चौ. बनै सिंह को श्री उपमन्यु ने मुंह मीठा कराकर पुत्री की सफलता की शुभकामनाएं दीं। विदित हो कि आरती सिंह की माताजी श्रीमती चन्द्रवती सिंह गोवर्धन विकास खण्ड की ब्लाक प्रमुख भी रह चुकी हैं। उपजा उपाध्यक्ष श्री उपमन्यु ने कहा कि आरती सिंह भविष्य में भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर की वरिष्ठ वैज्ञानिक बन प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन करेंगी। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More