BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गोवर्धन परिक्रमा के लिए उड़नखटोला शुरू

उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा उड़नखटोला शुरू मथुरा : जनपद मथुरा के गोवर्धन में चल रहा मुड़िया पूर्णिमा मेला अपने शबाब पर है करोडो देशी विदेशी भक्त अपने आराध्य की 21 किलोमीटर लम्बी परिक्रमा देने यहाँ पहुंच चुके है। 
 
गोवर्धन आ रहे श्रद्धालुओं को उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्रालय और उड़नखटोला चलाने वाली पवन हंस कंपनी ने यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक ख़ास योजना तैयार की है जी हां अब आप भी हवा में उड़ान भर सकेंगे है श्रद्धालुओ को लेकर पहली बार गोवर्धन से उडान भरने जा रहा है उड़न खटोला पवन हंस कम्पनी द्वारा श्रद्धालुओ को उड़न खटोले द्वारा गिर्राज महाराज की 21 किलोमीटर लम्बी परिक्रमा हवा ही हवा में कराई जायेगी बस इसके लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी 
 
इस करोड़ी मेले के इतिहास में यह पहला अवसर है जब देसी विदेशी श्रद्धालु अपने आराध्य की परिक्रमा उड़नखटोले के माध्यम से करेंगे उत्तर प्रदेश सरकार और पवन हंस की यह पर्यटन को बढ़ावा देने की यह ख़ास पहल है आज पहली बार श्रद्धालुओ को कराई गयी सप्तकोशिय परिक्रमा यह सुविधा अभी सिर्फ 8 और 9 तारीख के लिए ही शुरू की गयी है कंपनी ने प्रतिवयक्ति के लिए उड़ान भरने का शुल्क 2500 रुपया निर्धारित किया है हेलीकॉप्टर कंपनी के अफसरों का कहना है कि गिरिराजजी की परिक्रमा करने वाले लोग सीधे गोवर्धन पहुंचेंगे इसलिए उन्हें यही पर सुविधा दिए जाने की व्यवस्था की गयी है गोवर्धन के डीएवी इंटर कालेज में इस उड़नखटोले के लिए हेलीपेड तैयार किया गया है जिसको युद्ध स्तर पर तेजी देकर तैयार किया गया है.

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More