BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वन महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने ली शपथ

सौंख में महात्मा गांधी स्मारक इण्टर काॅलेज में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को पर्यावरण को स्वच्छ और वृक्षारोपण करने की शपथ दिलाती प्रधानाचार्य डा.रेखा शर्मा व अन्य शिक्षकगणछात्र-छात्राओं ने पांच-पांच वृक्ष लगाने की ली शपथ

सौंख। बुधवार को महात्मा गांधी स्मारक इण्टर काॅलेज में वन महोत्सव के अन्तर्गत पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. रेखा शर्मा ने बच्चों को वातावरण को हरा-भरा बनाने के लिये शपथ दिलाई। छात्र-छात्राओं को पर्यावरण में वृक्षारोपण उपयोग बताया। 

कस्बा के महात्मा गांधी स्मारक इण्टर काॅलेज में आयोजित वन महोत्सव सप्ताह के तहत पर्यावरण दिवस मनाया। इस दौरान कार्यक्रम में बच्चों ने पांच-पांच पौधे लगाने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. रेखा शर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। हमें उनका संचय करना चाहिए। और हमें वातावरण को साफ-स्वच्छ रखना चाहिए। ताकि मनुष्य को स्वच्छ हवा से स्वच्छ मतिष्क का निर्माण हो सके। इसलिये हमें पेड़-पौधे लगाने चाहिए। विद्यालय परिसर को हरा भरा रखने के लिए भरसक प्रयास करेंगीं। इस मौके पर कुमरकिशन सिंह, सत्यवीरसिंह, विशेष अग्रवाल, राधागोविन्द शर्मा, प्यारेलाल, डिगम्बर सिंह, रोमसिंह, अनिल दिवाकर, सुनीता सिंह, प्रवीन कुमार, श्रीकांत पाण्डेय, कालीचरन, दिलीप वर्मा, जीतेन्द्र उपाध्याय, धर्मेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे। प्राथमिक विद्यालय श्यौवा में वन महोत्सव के तहत पर्यावरण को साफ-स्वच्छ रखने के लिये बच्चों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रधानाध्यपिका सुुमन गौतम, राजकुमार चैधरी, बीना कुमारी, पूजा कुमारी, विवेक कुमार आदि उपस्थित थे।

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More