BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गोवर्धन रोड़ पर पडा़ मिला अज्ञात महिला श्रद्वालु शव

सौंख में गोवर्धन रोड़ स्थित बाबा कढे़रा डिग्री काॅलेज के समीप अज्ञात महिला का पड़ा मिला शव के बाद मौके पर लोगों की भींड़

मृतक महिला के पहनावे से राजस्थान की बतायी जा रही है।

घटनास्थल से रहागीरों ने दी पुलिस को सूचना

पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा अज्ञात महिला का शव

सौंख। शुक्रवार को गोवर्धन रोड़ स्थित बाबा कढे़रा सिंह काॅलेज के समीप एक महिला श्रद्वालु का शव पड़ा मिला। घटना से गोवर्धन की परिक्रमा को जाते श्रद्वालुओं में हडकंप मच गया। रहागीरों ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर मगोर्रा पुलिस पहुंची।

कस्बा के गोवर्धन रोड़ स्थित बाबा कढे़रा सिंह डिग्री काॅलेज के मुख्य गेट के पास एक 22 वर्र्षीय अज्ञात महिला श्रद्वालु का शव पड़ा मिला। महिला के गले पर चोट के निशान है। पुलिस के अनुसार मृतक महिला के गले में मंगलसूत्र, पैरो में बिछियां पहनी हुई है। जिससें महिला शादीशुदा बताई जा रही है। और महिला ने कमीज और राजस्थानी लहंगा चुनरी पहने हुये है। मृतक महिला के शव का पहनाव राजस्थानी है। पुलिस महिला के शव के पहनावे से राजस्थान के गंगापुर सिटी और हिड़ोन के होने की अंशका जताई है। महिला के शव को देख रहागीरों ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर मगोर्रा थानाध्यक्ष हरीश वर्धन, एसआई प्रबलप्रताप सोलंकी, अखिलेश यादव, उमेश कुमार आदि घटना स्थल पर पहुंच गये। महिला श्रद्वालु के शव की शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचानामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More