BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

लापरवाही बरतने पे नपेंगे अधिकारी: श्रीकांत शर्मा

लापरवाही बरतने पे नपेंगे अधिकारी: श्रीकांत शर्मा मथुरा बृज मंडल के प्रमुख तीर्थस्थल गोवर्धन में मुडिया पूनांे परिक्रमा मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सोमवार पूर्वान्ह ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा आये, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मेले की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए। 

बृज मंडल का मुडिया पूनो परिक्रमा मेला मंगलवार 4 जुलाई से शुरू होकर 9 जुलाई तक चलेगा, इस दौरान बड़ी संख्या में लाखो श्रद्धालु गिर्राज महाराज की सात कोस यानि 21 किलोमीटर की परिक्रमा लगायेंगे। गोवर्धन मुड़िया पूनो मेले का पैदल निरीक्षण करने के दौरान उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का कहना है कि मेले में साफ सफाई और प्रकाश सहित अन्य सभी व्यवस्थायें पूरी करने के कडे़ निर्देश प्रशासनिक अधिकारियांे को दिये गये है उनका कहना है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके भी निर्देश दिये गये है। उन्होंने कहा कि मेला शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो इसके लिये प्रदेश सरकार ओर जिला प्रशासन कटिबद्ध है। 

जब उर्जा मंत्री से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा घरने पर बैठे जाने के बारे में पूछा गया तो उनका कहना है कि सरकार को 15 साल में जर्जर व्यवस्था मिली है सभी लोगों को धैर्य के साथ सरकार के काम को देखना चाहिये, सरकार जनहित के काम कर रही है जनहित के कार्यो मे लापरवाही बरतने वाले अधिकारियो को बख्शा नही जायेगा, उनका कहना है कि नौकरशाही सरकार की मंशा के अनुरूप काम कर रही है। उन्होंने लखनऊ में हुए एसिड अटैक के मामले में कहा कि जांच जारी है और जल्द ही आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे। कानून से खेलने वालों को कोई छूट नहीं दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने सुबह गोवर्धन दानघाटी पर श्रीगिर्राज महाराज की पूजा अर्चना की तथा उसके बाद उन्होंने पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण में उनके साथ डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी एसएसपी विनोद कुमार मिश्र एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More