देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
समय रहते पूर्ण किये जायें मेला की संपूर्ण व्यवस्थाएं
लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्यवाही
गोवर्धन। मुडिया मेला की तेयारियों का जायजा लेने गोवर्धन गिरिराज धाम के तीर्थ विकास भवन पहुंचे कमिश्नर के राम मोहन राव व आईजी अशोक मुथा जैन ने अधिनस्त अधिकारियों से मेला की व्यबस्थाओं को लेकर चर्चा की तो कमिश्नर अधिनस्त अधिकारियों की कारगुजारी से असन्तुष्ट नजर आये। कमिश्नर श्रीमोहन राव ने एक एक विभागीय अधिकारी से सवाल जबाव किये। मेला मे कराये जा रहे बिकास कार्यो में सबसे पहले कमिश्नर ने सफाई व्यबस्था को लेकर गोवर्धन नगर पंचायत के कार्यवाहक तहसीलदार देवेन्द्रपाल सैंगर से कस्वा में फेली पडी गंदगी को लेकर सवाल जबाव करते हुए फटकार लगाई । और जल्द से जल्द सफाई कराने के आदेश दिये। तदुपरान्त कमिश्नर साहव एलआईयु ईंस्पेक्टर से जानकारी हांसिल की । बिजली बिभाग एमबीडीए पीडब्ल्युडी के अधिकारियों को फटकार लगाकर 24 घंटे में सभी व्यबस्था पूर्ण करने के आदेश दिये।
कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि मेला 21 जोन सात सुपर जोन में बांटा गया है। मेला की लगभग सभी व्वस्थाऐं पूर्ण कर ली गई है। सफाई व्यवस्था तथा परिक्रमा मार्ग में जमे अतिक्रमण हटाने के आदेश अधिनस्त अधिकारियों को दिये गये है । जिन्हें मेला शुरु होने से पूर्व करा दिया जायेगा उन्होने हिदायत देते हुए कहा कि कल में स्यवं आकर व्यवस्थाओं का जायजा लूंगा दो घंटे में व्यवस्थाएं पूर्ण नही हुई तो बिभागीय कार्रवाही लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ की जायेगी। आईजी अशोक मुथा जैन ने कहा कि मेला में सुरक्षा की द्रष्टि से सीसीटीवी केमरा लगबाये गये है जो अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
परिक्रमार्थी साधु ने की जिलाधिकारी से शिकायत
कमिश्नर के दोरा के समय गिरिराज परिक्रमा कर रहे साधु बंगाली दास ने पीडब्ल्युडी विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की पोल मेला शुरु होने से पहले ही खोल रख दी जिलाधिकारी अरबिंद मलप्पा बंगारी से साधु द्वारा की गई शिकायत में बताया गया कि कच्चे परिक्रमा मार्ग में डाले गये रेता में नुकिली गिट्टियां मिली हुई है जो श्रदालु भक्तों को मेला के दौरान घायल करेंगी। जिलाधिकारी अरबिंद मलप्पा बंगारी ने जल्द ही समस्या का निदान कराने के आदेश अधिनस्त अधिकारियों को दिये। इस मौके पर एडीएम प्रशासन अवनीश अबस्थी एसडीएम सदानंद गुप्ता वैभव शर्मा एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला सीओ आलोक दुवे सहित अधिनस्त अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
5 जुलाई से 9 जुलाई तक राजकीय मुड़िया पूर्णिमा का मेला मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में परम्परागत रूप से मनाया जायेगा। इस अवसर पर श्रद्धालु दानघाटी मंदिर में गोवर्धन जी ( गिरिराज पर्वत) के दर्शन करते हैं तथा 21 किलोमीटर की पैदल परिक्रमा करते हैं। भारी भीड़ ( पूरी अवधि में करीब एक करोड़ से अधिक संख्या में) श्रद्धालु आते हैं, जिनकी सुविधा हेतु बड़ी संख्या में पुलिस बल का व्यवस्था की जा रही है और सुगम यातायात हेतु डायवर्जन व पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।
सुचारू आवागमन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था/डायवर्जन इस प्रकार है -
1- दिल्ली, हरियाणा आदि से छभ्2 होकर आने वाले वाहन कोसी-नंदगांव-बरसाना होते हुए गोवर्धन आएंगे तथा छाता होते हुए छभ्2 पर निकल कर वापस दिल्ली, हरियाणा जा सकेंगे। विपरीत दिशा से कोई वाहन नहीं जाएगा।
2- एनएच 2 पर स्थित छटीकरा तिराहे से हलके वाहन राधाकुण्ड( गोवर्धन) के पास तक आ सकेंगे और इसी मार्ग से वापस जायेंगे।
3- गोवर्धन चैराहा (एनएच 2 ) मथुरा से रोडवेज की बसें तथा प्राइवेट चार पहिया वाहन गोवर्धन के लिए आएंगे और तत्पश्चात ब्लॉक तिराहा - राजीव तिराहा होते हुए सौंख कस्बा होकर मंडी चैराहा (एनएच 2) मथुरा पर वापस निकलेंगे। विपरीत दिशा में वाहन नहीं कहा सकेंगे।
4- डीग ( भरतपुर , राजस्थान) की ओर से आने वाले वाहन गोवर्धन दर्शन परिक्रमा के पश्चात् उसी मार्ग से वापस जायेंगे।
5- भरतपुर ( राजस्थान) की ओर से आने वाले वाहन, जो जाजमपट्टी-मगोर्रा की ओर से या कुम्हेर की ओर से आएंगे , वे गोवर्धन-सौंख मार्ग के गांव महमदपुर स्थित पार्किंग स्थलों तक आ सकेंगे और उन्ही मार्ग से वापस जायेंगे।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
भारत के पवित्र तीर्थ स्थलों की रूह: कंक्रीट और कारोबारी बाजार को भेंट
बिहार की बड़ी छलांग: जंगलराज से विकास की ओर क्या जाति धर्म की दीवारें ढ़हेंगी?