देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति महोली रोड द्वारा बल्देव पुरी से भगवान परशुराम शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ऊंट घोड़ों के साथ सर्वप्रथम गणेशजी की झांकी, बिहारीजी की झांकी, गुप्त नवरात्रि होने से दुर्गा माता की झांकी, भगवान वामन की झांकी व अंत में बैण्ड की स्वरलहरियों में भगवान परशुराम की झांकी शोभायमान लग रही थी। शोभायात्रा में उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा के युवा ब्राह्मण फर्सा लेकर पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा की शोभा को बढ़ा रहे थे। शोभायात्रा का शुभारंभ देवेंद्र कुमार गौतम, प्रदीप शर्मा, आशुतोष भारद्वाज, राजेश पाठक, यज्ञदत्त कौशिक ने भगवान परशुराम की आरती उतार कर किया। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से गिरवर सिंह शर्मा, भारत भूषण शर्मा, पं आशीष चतुर्वेदी, बृज गोपाल शर्मा, सूर्यकांत शर्मा, अवधेश उपाध्याय, सोहन लाल कातिब, कृष्ण मुरारी दीक्षित, ओमबिहारी उपाध्याय, पूर्व चेयरमेन श्याम सुंदर उपाध्याय, पंकज पाठक, विष्णु शर्मा, सचिन चतुर्वेदी, महेन्द्र सिंह शर्मा, अनिल कौशिक, शोभाराम शर्मा, बृजेश भारद्वाज, नत्थू लाल उपाध्याय, अमित भारद्वाज, कुलदीप पाठक,कमल शर्मा, महेन्द्र दत्त आचार्य आदि लोग उपस्थित थे।













Related Items
परशुराम ने फरसे के प्रहार से बनाया शिव मन्दिर
अमरनाथ कहा जाने वाला परशुराम महादेव मंदिर
पूर्णमासी को मुडिया संतों ने निकाली परंपरागत मुडिया शोभायात्रा