BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राष्ट्रीय अधिवेशन में मथुरा के 2 लोगों को मिला ब्राह्मण गौरव सम्मान

मथुरा की यूनिट को नियुक्ति पत्र देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुसाई महासचिव सुभेश शर्वन राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज मोहन शास्त्री नियुक्ति पत्र देते हुए मथुरा। सर्व ब्राह्मण महासभा का चैथा राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली के लक्ष्मी नगर में आयोजित हुआ इस अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हुआ जिसका प्रस्ताव राष्ट्रीय महासचिव श्री सुभेश शर्मान द्वारा प्रस्ताव पारित किया जिसको सभी साथियों ने अपनी सहमति देते हुए वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश गोसाई जी को ही अगले 5 वर्षों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया । अधिवेशन में पूरे देश से 21 राज्यों से प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए समाज के उत्थान के लिए अलग-अलग सुझाव दिए गये कि विप्र जन समाज का किस तरह भला कर सकें और समाज को नई दिशा देते हुए युवा पीढ़ी को संस्कार देते हुए समाज को जागरुक किया जा जिससे ब्राह्मण समाज में एकजुटता आये और समाज आगे बढ़ सके । इस अधिवेशन में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री महेश चंद्र अवस्थी द्वारा आय व्यय का पूरे साल का लेखा जोखा विप्र बंधुओं के सामने रखा । राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए संगठन को किस तरह राष्ट्रीय, प्रदेश ,मंडल, जिला और शहर में मजबूती के साथ खड़ा करने के लिए सुझाव देते हुए सभी पदाधिकारियों को निर्देशित करते कहा आप जो भी नियुक्तियां संगठन में करेंगे उस कार्यकारणी की घोषणा से पहले उसका संज्ञान राष्ट्रीय संगठन देते हुए घोषित करें जिससे संगठन को तेजी के साथ अच्छे लोगों के साथ मिलकर आगे बढ़ाया जा सके । अधिवेशन में ब्राह्मणों का गौरव देश-विदेश में बढ़ाने के लिए वृंदावन से राष्ट्रीय भागवताचार्य डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री को ब्राह्मण गौरव पुरस्कार दिया गया साथ ही  राष्ट्रीय प्रवक्ता खगुल भारद्वाज के द्धारा संगठन को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाने के साथ साथ प्रचार प्रसार करके  देश के कोने-कोने में संगठन को  खड़ा करने पर अधिवेशन में  ब्राह्मण गौरव से सम्मानित किया गया । अधिवेशन में आगरा मंडल मथुरा जनपद और महानगर मथुरा के पदाधिकारियों बदलाव किए गए हैं।  मंडल अध्यक्ष के रुप में श्री अखिलेश गॉड मंडल, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, मंडल महासचिव विनोद दीक्षित ,मथुरा जिलाध्यक्ष राजकिशोर भारती जिला महासचिव प्रमोद गौतम युवा जिला अध्यक्ष के रूप में पंकज शर्मा ,मथुरा महानगर अध्यक्ष अचिन शर्मा , महानगर  महासचिव संजय पंडित बनाए जबकि वृन्दावन के अध्यक्ष बृज मोहन खांडल बनाए गए संरक्षक के रूप में सुरेश शर्मा जी रहेंगे । इस अधिवेशन में मथुरा वृंदावन से माननीय राष्ट्रीय सचिव श्री राजनारायण द्विवेदी (राजू भैया) नवनियुक्त में मंडल अध्यक्ष अखिलेश गॉड जिला महासचिव  विनोद दीक्षित  ,मंडल उपाध्यक्ष संजय जिला अध्यक्ष राज किशोर भारती जिला महासचिव पंडित प्रमोद गौतम, सुधीर कुमार दुबे ,अचिन शर्मा ,मुकेश शर्मा सुरेश शर्मा,  बृजमोहन खांडल स्वामी दयानंद ,के साथ सैकड़ों ब्राह्मण शामिल हुए।                                       

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More