BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

मुल्क व समाज की तरक्की की दुआओं के साथ अदा हुई ईद-उल-फितर नमाज शांतिपूर्ण सम्पन्न

ईद-उल-फितर पर नमाज अता करता मुस्लिम समाजमथुरा। आज ईद के मौके पर डीगगेट स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज अता की गयी। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन, राजनैतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों का जमावड़ा रहा। सुबह से ही ईदगाह पर इसकी तैयारियां चल रहीं थी। मुस्लिम समाज के लोगो ने आम आदमी की खुशियों और देश में अमन-चैन की अल्लाह से कामना की। रंग-बिरंगे परिधानों मे जालीदार टोपियाँ लगाये नन्हे-मुन्हे बच्चे भी नमाज के दौरान नजर आये। एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की खुशियाँ बांटी गयीं। पुलिस प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी डीग गेट पुलिस चैकी पर मौजूद रहे। हिन्दु समाज के नेताओं ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर मौजूद अधिकारी नमाज स्थल पर कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए सुबह से ही तैयार बैठे थे। ईदगाह जाने वाले मार्गों को कुछ समय पूर्व बंद कर दिया गया। मथुरा शहर ही नहीं देहात से भी मुस्लिम भाई ईदगाह पर नमाज अदा करते देखे गये। नमाज का वक्त जैसे ही आया ईदगाह के मुख्य मुफ्ती लुत्फुल्ला खां ने मौजूद मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की नमाज अदा करायी, उस समय शांति सदभाव का अनोाखा संगम देखने को मिला। नमाज के उपरान्त नमाजियों ने मौजूद गरीबों को ईद के उपहार भी भेंट किये। घरों में मीठी सेमईयां बनायी गयीं। तरह-तरह के पकवान अतिथियों के लिए परोसे गये। काफी समय से ईद को लेकर बाजारों मे खरीददारियां चल रही थी। बीती रात को बाजारों मे भारी रौनक थी। पूरे समाज में ईद के मौके पर खुशियों का माहौल देखने को मिला। जनपदभर में स्थित ईंदगाहों पर आज नमाज अदा करने का सिलसिला अपने-अपने समय अनुकूल चलता रहा। ईद के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों को बधाईयां देने वालो में मथुरा-वृंदावन के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, रालोद नेता अशोक अग्रवाल, पूर्व मंत्री सरदार सिंह, ताराचंद गोस्वामी, आबिद हुसैन, मुकेश खण्डेलवाल, प्रदीप गोस्वामी, मलिक अरोड़ा, महेश रावत सहित भारी संख्या में विभिन्न दलों के लोग मौजूद थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More