BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ईद-उल-फितर पर महामारी से निजात पाने की मांगी दुआएं

मथुरा। ईद उल फितर का त्योहार सादगी के साथ संपन्न हुआ। शाही मस्जिद ईदगाह में नायब इमाम साहब साजिद उल्लाह कादरी ने नमाज अदा कराई। अधिकतर स्थानों पर घरों में ही नमाज अदा की गई और मस्जिदों में कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार ही नमाज अदा की गई।

नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन भाईचारा कायम होने और कोरोना जैसी महामारी से निजात पाने की दुआएं की गई शाही मस्जिद ईदगाह के सदर डॉ जेड हसन और सचिव तनवीर अहमद एडवोकेट शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी के सभी सदस्यों ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

पुलिस प्रशासन चैकन्ना रहा। मस्जिद में भी मथुरा, महावन सहित अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस ने सिर्फ पांच लोगों को ही प्रवेश और नमाज अदा करने की स्वीकृति दी। परिवार के साथ बुजुर्ग, बच्चे और नौजवानों ने एक साथ ईद की नमाज अदा करने के साथ ही मिठाई खिलाई।


मोहम्मद तैय्याफ कुरैशी ने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर तेजी से आई है और इस महामारी मैं कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए यह तो त्यौहार मनाया गया हैं और सभी से अपील की है कि मास्क लगाएं, सेनीटाइज करें और कहीं भी भीड़ इकट्ठा ना होने दें अपने-अपने घर में ही रहें।


नाजिद अली ने कहा कि इस वर्ष भी कोरोना बीमारी को देखते हुए सभी कौम के लोगों से यह गुजारिश की है कि अगर इस महामारी से बचना है तो अपने घरों में रहकर ही सभी त्यौहारो को मनाए वा अमन चैन की दुआ करें ताकि इस महामारी से हिंदुस्तान की आबादी को बचाया जा सके। हाजी मोहम्मद यामीन कहते हैं कि ईद के त्यौहार को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी लोगों ने ईद उल फितर के त्यौहार को अपने घरों में रहकर ही मनाया और अल्लाह से यह दुआ की है कि कोरोना महामारी का जल्द से जल्द खात्मा हो जाए।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More