BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

मुस्लिम लोगों ने घरों में की नमाज अता, चेयरमैन ने दी बधाई

सौंख। जिला प्रशासन के आदेश पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल जुहा के अवसर पर अपने घरों में नमाज अता की। सर्राफा बाजार स्थित मस्जिद पर मौलवी जिया उल्ला खां ने अकेले ही नमाज अता की।

इस दौरान मुस्लिम मंडी, खटीकान गली, नवीन काॅलोनी, अग्रसेन मार्ग, चामुंडा काॅलोनी, सीमेंट रोड़ आदि स्थानों पर मुस्लिम बंधुओं ने अमन चैन की कामना करते हुए नमाज अता की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह ने घर-घर पहुंच कर मुस्लिम बंधुओं से गले मिलकर ईद की बधाई दी।

इसे लेकर मुस्लिम क्षेत्रों में पुलिस फोर्स तैनात रही। इस मौके पर मुन्ना खां, उस्मान कुरैशी, रफीक खां, सुनिया पहलवान, सुभाष कुशवाह, सभासद नीरज शर्मा, योगेश शर्मा, मुख्तयार खां, पप्पू खा, रफीक, उस्मान कुरैशी, हीरा खां, बफाती खां आदि ने नमाज अता कर भाईचारा बनाने के लिए संदेश दिया।
 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More