BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर भारत-पाकिस्तान के सैनिकों ने मिठाइयों का किया आदान-प्रदान

देश में शुक्रवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ईद की पूर्व संध्या पर भारत और पाकिस्तान सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों ने एक-दूसरे को मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। दोनों देशों के बीच ईद-उल-फितर के मौके पर एक-दूसरे को मिठाइयां देने की परंपरा लम्बे समय से चली आ रही है।


टिथवाल पुल पर हुआ मिठाइयों का आदान-प्रदान


नियंत्रण रेखा के साथ पांच क्रॉसिंग बिंदुओं में से एक टिथवाल पुल पर गुरुवार को दोनों देशों के सैनिकों ने एक-दूसरे को मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। इस बारे में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ईद-उल-फितर, होली, दिवाली और अन्य प्रमुख त्योहारों पर भारत और पाकिस्तान के बीच मिठाइयों के आदान-प्रदान की परंपरा को पुनर्जीवित किया गया है।


कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मिठाइयों का आदान-प्रदान


उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा के साथ पांच क्रॉसिंग बिंदुओं में से एक किशनगंगा नदी के ऐतिहासिक टिथवाल चौराहे पर एक बैठक आयोजित की गई जिसमें मिठाइयों और खुशियों के आदान-प्रदान का फैसला किया गया था। दोनों पक्षों ने सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आज मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।


वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मिठाई के आदान-प्रदान को दोनों देशों ने सराहा है। इस दौरान त्योहार की सच्ची भावना में शांति, सद्भाव और करुणा को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ एक लंबा रास्ता तय करने की उम्मीद है। अधिकारी ने कहा कि नियंत्रण रेखा के दोनों ओर नागरिक आबादी ने भी इस आयोजन की सराहना की है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More