देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने मंगलवार को मुड़िया पूनो मेला की समस्त व्यवस्थायें एक जुलाई से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए है। इन्हीं सब व्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार देर सायं जिलाधिकारी ने गोवर्धन रमणरेती आश्रम में एक बैठक में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ चर्चा की।
जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी मंगलवार गोवर्धन रमणरेती आश्रम में मुडिया पूनों मेले की व्यवस्थाओं सम्बन्धी बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे परिक्रमा मार्ग में 24 घण्टे अबाध विद्युत आपूर्ति का कार्य समय से पूर्ण करने के साथ गोवर्धन.राधाकुण्ड आदि प्रमुख स्थलों के अण्डर ग्राउण्ड लाइट का कार्य इस भांति किया जाय कि कहीं भी सीसी रोड़ न खुदे और टाइल्स व नाली की जगह वाले स्थानों पर ही खुदाई कार्य कराकर उन्हें तत्काल ठीक भी कराया जाय। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को परिक्रमा मार्ग में मिटटी कार्य के साथ सभी अपेक्षित कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए मानसीगंगा पर वैरीकैटिंग मजबूत कराने के साथ जाली भी एकादशी से पूर्व पूर्ण कराने के आदेश दिये। साथ ही गतवर्ष की भांति सभी समय पूर्व झाडियां कटवाते हुए आवश्यता वाले स्थलों पर वैरीयर्स एवं पूर्व चिन्हित स्थलों के अलावा नये बाईपास मार्ग आदि स्थलों पर भमि समतल कराते हुए रैम्प सहित आवश्यकतानुसार पार्किंग बनवाकर सुगम यातायात व्यवस्था की जाय। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मेले में 14 एम्बुलेंस तैनात रहेंगी। मेले में शौचालय व्यवस्था हेंतु 12 जगहों पर मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक मोबाइल टॉयलेट पर 2 सफाई कर्मचारियों को तैनात किया जाय। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष प्राधिकरण सचिव विजय कुमारए एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थीए एसपी नगर, सुरक्षा, ट्रैफिक उप जिलाधिकारी गोवर्धन, राजस्थन डीग तहसीलदार विभागीय अधिकारीगण सहित अन्य संस्थाओं के पदाधिकारीगण आदि ने बैठक में भाग लिया और आवश्यक सुझाव दिये।













Related Items
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसएसपी
किसानों को नुकसान का शत प्रतिशत लाभ दिलाना सुनिश्चित करेंः डीएम
MATHURA : फसलों के सर्वे के लिए डीएम ने किया टीमों का गठन