BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जवाहर बाग लगा तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी

जनसंपर्क विभाग द्वारा जवाहर बाग परिसर में लगाए गए मेले का अवलोकन करते अपर जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार मथुरा। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी जन्मशती के अवसर पर जवाहर बाग में आयोजित तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी आयोजित की गई है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वाधान में तीन दिवसीय जनपद स्तरीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी जवाहर बाग में 28 जून से 30 तक चलेगी। बुधवार को जवाहर बाग में प्रदर्शनी का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) रवीन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रृद्धापूर्वक नमन किया।  

 

उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती के अवसर पर अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मक, मानववाद विचारधारा को प्रासंगिक बताते हुए लोगों से उनकी विचारधारा को अपनाने के लिए लोगों का आव्हान किया। साथ ही गरीब और कमजोर लोगों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की और कहा कि वर्तमान सरकार समाज के सभी वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास की नीति पर चलकर समाज के सभी वर्ग के लोगों के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए लोक कल्याणकारी योजनाओं को तेजी से अमलीजामा पहना रही है। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जनपदवासियों से कहा वह अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करके उनके विचारों को आत्मसात करें और शासन की जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी हासिल करके लाभांवित हों। 

 

अपर जिला सूचना अधिकारी आशीष चन्द ने कार्यक्रम में आगन्तुक अतिथियों को सूचना विभाग के प्रचार साहित्य तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रित कलैण्डरों को उपस्थित आमजनों को वितरित किया तथा उपस्थित लोगों से पं0 दीनदयाल उपाध्यायजी जन्मशती के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जिले के समस्त जिला स्तर पर तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर सूचना विभाग के स्टॉल पर दर्शकों को निशुल्क विभागीय साहित्य एवं कलैण्डर वितरित किये गये। 

 

जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय के विचारों, जीवनदर्शन तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनसामान्य को जानकारी देने और उनकी भागेदारी सुनिश्चित करने के मकसद से समूचे राज्य में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। अतः जनपदवासी मेले में भाग लेकर शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी कर लाभ उठायें।

 

जवाहर बाग परिसर में आयोजित अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी में सूचना विभाग, कृषि, स्वास्थ्य, सामाजिक वानकी, उद्यान, पशु पालन, अग्रणी सिंडीकेट बैंक, भूमिसरंक्षण अधिकारी, मत्स्य तथा मंडी द्वारा लगाये स्टॉल दर्शकों के आकर्षक का प्रमुख केन्द्र रहे। विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दर्शकों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। 

 

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, उप कृषि निदेशक राकेश बाबू, जिला उद्यान अधिकारी, सूचना विभाग से अपर जिला सूचना अधिकारी आशीष चन्द, लेखाकार श्यामबिहारी गौतम, वाहन चालक मो. जफर, मददगार घनश्याम सिंह, क्लीनर बच्चू सिंह, चैकीदार गोविन्द सिंह तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर लिपिक नारायण सिंह संविदा सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More