BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

हिन्दू-मुस्लिम समाज के लोगों ने भाईचारे का दिया संदेश

हिन्दू-मुस्लिम समाज के लोगों ने भाईचारे का दिया संदेशपुलिस फोर्स मौके पर मुस्तैद।

समाजसेवियों ने दी सभी को मुबारकबाद

सौंख। सोमवार को कस्बा में पाक रमजान ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई गयी। सुबह ही मुस्लिम लोग बछगांव रोड़ स्थित ईदगाह पर पहुंच गये। वहां सभी ने नमाज अदा कर एक दूसरे को बधाई दी। स्थानीय पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आयी।

कस्बा समेत बछगांव, अहमल कलंा, सींगापट्टी आदि गांव के मुस्लिम समुदाय के लोग बछगांव रोड़ स्थित ईदगाह पर नमाज अदा करने गये। स्थानीय शाही मस्जिद के मौलवी मौहम्मद जिया उल्ला खां ने नमाज अदा करायी। पुलिस प्रशासन इस दौरान मुस्तैद रहा। इस अवसर पर मुस्लिस समुदाय के नन्हे-मुन्हे बच्चें भी नये कपडों के साथ सजकर कर आयेे। नमाज अदा करने के उपरान्त कस्बा के गणमान्य लोग भी ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाईयो को ईद की मुबारकबाद दी। नगर पंचायत की ओर से ईदगाह की सफाई व्यवस्था करायी गयी। इस दौरान प्रशासन की ओर से लेखपाल गोरीशंकर शर्मा, चैकी प्रभारी विपिन भाटी नमाज के दौरान ईदगाह पर मय फोर्स के मौजूद रहे। इस मौके पर मुन्ना खां, अशरफ खां, मदन खां, मुख्त्यार खां, जब्बो खां, नईम कुरैशी, उस्मान खां, अंसार खां, बफाती खां, शब्बीर खां, आमीन खां, साबू खां, तोहिद कुरैशी, अब्दुल खां, पप्पू खां, सोनू खां, आदि उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More