BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सेमिनार द्वारा किया किडनी के मरीजों को जागरूक

नयति हाॅस्पीटल में आयोजित सेमिनार में मरीजों को जागरूक करते डा. केएम साहू उचित दिनचर्या तथा नित्य व्यायाम द्वारा हो सकता है किडनी रोगों से बचाव: डॉ. साहू

मथुरा। हाइवे स्थित नयति हाॅस्पीटल परिसर में मंगलवार को आउटरीच विभाग द्वारा किडनी रोगों से संबंधित एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें नयति मेडिसिटी के किडनी रोग विभाग के डायरेक्टर डा. केएम साहू ने वहां उपस्थित मरीजों को किडनी के प्रति बचाव के लिए जागरूक किया। 

उन्होंने कहा कि ठीक दिनचर्या और खानपान पर ध्यान देने तथा अपनी जीवनशैली में प्रतिदिन व्यायाम और योग आदि को शामिल करने से किडनी से सम्बंधित रोगों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि किडनी रोगों के मरीजों को पानी पीने की मात्रा का विशेष ध्यान रखते हुए 1.5 लीटर से अधिक पानी नहीं पीना चाहिए। जिन फलों में पोटेशियम और फॉस्फोरस पाया जाता है उन फलों का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए। डाइबिटीज तथा ब्लडप्रेशर के मरीजों को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि उन्हें किडनी के रोग होने की संभावनाएं अधिक रहती हैं। इस अवसर पर नयति मेडिसिटी के सीईओ डॉ आर के मनी ने कहा कि समाज का हर व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सके यही सपना है नयति मेडिसिटी का,  इसीलिए हम समय समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए इस प्रकार के सेमिनार तथा कैम्प आदि लगाते रहते हैं।लोग यदि अपनी जीवनशैली में थोड़ा सा ही बदलाव ले आयें तो वे दवा आदि खाने से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज नयति मेडिसिटी में विश्वस्तरीय उपचार मौजूद है। हमारा हमेशा से यह प्रयास रहता है कि लोगों तक बेहतरीन उपचार कम खर्चे में उपलब्ध करा सकें और उसमें हम कामयाब भी हो रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन फूड एन्ड सेफ्टी ऑफिसर चन्दन पाण्डे, डॉ. टी एस कुकरेजा, डॉ. पी बी सिंह आदि ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. शान्तनु चैधरी, डॉ. अमित भार्गव, डॉ. प्रमोद कुमार कोहली, डॉ. धर्मेन्द्र कमला, आउटरीच विभाग के प्रमुख विवेक दवे, शाजिया शेख, नवनीत सिंह, हेमराज सिंह तथा राया नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल आदि मौजूद थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More