BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सड़क हादसों में एक किशोर समेत दो की मौत, एक घायल

सड़क हादसों में एक किशोर समेत दो की मौत, एक घायलमथुरा । जनपद में दो थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचनाओं पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  

मिली जानकारी के अनुसार थाना राया क्षेत्र के ग्राम पिरसुआ निवासी रामस्वरूप बुधवार अपने 12 वर्षीय बेेटे अकुंर को साथ लेकर बाजार आ रहा था कि हाथरस राया रोड पर पीछे से आ रहें टैक्ंकर ने उनकी साईकिल को रौंद दिया जिससें साईकिल के पीछे बैठे अंकुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिता रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना को देख आसपास के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल रामस्वरूप को उपचार के लिए मथुरा जिला अस्पताल भिजवाया, वहीं मृतक अकुंरा के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। दूसरी घटना थाना नौहझील क्षेत्र के  यमुना एक्सप्रेंस-वे माइलस्टोन 67 के पास नौहझील निवासी मजदूरी का कार्य करने वाला सुनहरी लाल पुत्र जोतीराम बुधवार दोपहर घर से काम करने के लिए निकला था कि वह सड़क पार कर रहा था कि वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More