BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गोकुल बैराज पर यमुना में चार किशोर डूबे, तीन के शव मिले

मथुरा। गोकुल बैराज के गेट संख्या एक के समीप शुक्रवार शाम को चार किशोर यमुना स्नान के दौरान में गहरे पानी में डूब गए। इनमें शनिवार सुबह तीन युवकों के शव यमुना में मिल गए हैं। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि थाना सदरबाजार क्षेत्र में गोकुल बैराज के नीचे चार बच्चे नहाने गये थे।

नहाते समय बच्चे यमुना में डूबने लगे थे। एक बच्चो को बचा लिया गया था। शाम से ही पुलिस और पीएसी ने रेस्क्यिू आरपेषन चला रखा था। बच्चों की उम्र 12 से 14 साल के बीच है।

लॉ एण्ड आर्डर की कोई बात नहीं थी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को नदी से बाहर निकाल दिया और जांच पड़ताल शुरु कर दी है। वहीं किशोरों के शव मिलने से उनके घरो में कोहराम मच गया है। डूब चारों किशोरों में से एक को डूबने के साथ ही गोताखोरों ने बाहर निकाल कर जान बचाई थी। औरंगाबाद जाटव मोहल्ला निवासी चार किशोर अनिल (12 वर्ष), रेहान (13 वर्ष) कौशल (13) एवं शोफिया (12 वर्ष) अच्छे दोस्त थे। जो कि घर से यमुना में स्नान करने के लिए निकले थे। बैराज के गेट संख्या एक के समीप चारों किशोरों ने यमुना में छलांग लगा दी। स्नान के दौरान नदी में बवाह तेज होने के कारण चारों किशोर गहरे पानी में डूबने लगे।

तभी यमुना किनारे गोताखोरों की नजर किशोरों पर पड़ी। गोताखोरों ने अनिल को कड़ी मशक्कत क बाद बाहर निकाल लिया। जबकि उसके तीनों साथी नदी में नहीं मिले। पीएसी और गोताखोर किशोरों की तलाश में जुट गई।

लेकिन उनका पता नहीं लग सका। शनिवार सुबह करीब साढे़ सात बजे दो किशोर रेहान और कौशल का शव गोकुल बैराज के गेट संख्या 16 के समीप मिला। इसके बाद करीब साढे़ दस बजे बजे शोफिया का शव खरैरा घाट और घढ़ाया गांव के मध्य यमुना में मिला। पुलिस ने तीनों के शवों गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया।

किशोरों के शवों की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा हो गया है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। शुक्रवार को शाम को यमुना में डूबे युवकों की पुलिस, पीएसी और गोताखोरों को पूर्ण जानकारी नहीं हो सकी है।

यही वजह से दो किशोरों के डूबने की सूचना मिल रही थी। लेकिन जब एक युवक यमुना से बाहर गोताखोरोें ने बाहर निकाला तो औरंगाबाद में उसके पड़ौस में खलबली मच गई। पड़ौस से एक दो नहीं बल्कि तीन किशोर यमुना में डूबे हैं। इस घटना से औरंगाबाद के जाटव मोहल्ला में शोक छा गया है।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More