BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

बाइक सवार चार बदमाशों ने लूट 25 लाख

बाइक सवार चार बदमाशों ने लूट 25 लाखमथुरा । जिले में बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नयति हाॅस्पीटल के निकट आज दिनदहाड़े अपाचे बाइक पर सवार बदमाशों ने गाड़ी को ओवरटैक कर सीएनजी पेट्रोल पम्प के मैनेजर से 25 लाख रूपये लूट लिये। दिनदहाड़े हुयी लूट की इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी और पुलिस के अधीनस्थ अधिकारी मौके पर पंहुच गये।

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सांवरिया सीएनजी पेट्रोल पम्प का मैनेजर सतेन्द्र सिंह और अर्जुन अपने ड्राइवर के साथ सोमवार सुबह ईको कार से पेट्रोल पम्प का कैश 24 लाख 75 हजार 436 रूपये कर वृन्दावन स्थित एक्सिस बैंक में जमा कराने जा रहे थे। गाड़ी में दो दिन का कैश रखा हुआ था। बताते हैं कि ये लोग जैसे ही कट पै से अपनी साइड पर आये तभी हीरा फूड्स के पास पीछे से आ रही अपाचे बाइक पर सवार तीन लोगों ने बाइक ओवरटैक कर सामने लगा दी और पिस्टल निकालकर खड़े हो गये। इसी दौरान तीन लोग दूसरी तरफ से आये और उहोंने गाड़ी के शीशे तोड़ दिये और गाड़ी में रखा कैश लूट लिया। कार चालक ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर उस पर तमंचा तान दिया और ये लोग नगदी से भरा बैग लेकर जैंत की ओर भाग गये। मैनेजर के अनुसार शनिवार वह रविवार का कैश जमा कराने जा रहा था। बदमाश लूट कर जैंत की ओर भाग गए। घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वृंदावन रमेश चंद्र शर्मा ने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर बदमाशों की तलाश शुरू की। एसएसपी विनोद मिश्रा, एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया। एसएसपी ने जिले की सीमा सील कर सघन चेकिंग शुरू करा दी है। एसएसपी ने बताया कि चार टीमें खुलासे को लगाई गई हैं और जल्द ही लूट का खुलासा किया जाएगा। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More