BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

कोहरे का कहर - हाईवे पर लोक परिवहन बस और ट्रेलर में भिड़ंत, बस में सवार दो छात्राएं घायल

भरतपुर । बयाना-भरतपुर स्टेट हाईवे पर सालाबाद गांव के पास सोमवार सुबह कोहरे के कारण लोक परिवहन बस और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार दो नर्सिंग छात्राएं घायल हो गईं। दुर्घटना में बस के ड्राइवर साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

वही इस हादसे के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर को लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर बयाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से बयाना सीएचसी पहुंचाया गया है। दोनों घायल छात्राओं को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा इतना भीषण था कि बस में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायलों को बस से निकाला।

एसएचओ हरि नारायण मीना ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे हाईवे पर कोहरे के कारण बयाना से भरतपुर जा रही लोक परिवहन बस में सामने से आए ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है। लेकिन उसकी पहचान कर ली गई है। जिसकी तलाश की जा रही है।सीएचसी के नर्सिंग इंचार्ज रोशन धाकड़ ने बताया कि घर छात्राएं बयाना कस्बे के बजरिया निवासी रितिका (20) पुत्री शिवराम पंजाबी और विजय कॉलोनी निवासी रश्मि बंसल (22) पुत्री अशोक कुमार हैं।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More