BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

दिल्ली के लोगो की सुबह हुई ठंड और कोहरे के साथ

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को लोगों की सुबह ठंड और घने कोहरे के बीच हुई। दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई। इससे रेल, सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विशेषज्ञ ने कहा, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा, दिल्ली रिज और आयानगर के मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान क्रमश: चार और 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, पंजाब में अधिकांश स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हरियाणा व चंडीगढ़ में भी ठंड का प्रकोप है।

इस बीच घने कोहरे के कारण करीब 10 ट्रेनें 1.45 से 3.30 घंटे की देरी से चलने की खबर है।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों ने भी एक सलाह जारी की और कहा कि हवाई अड्डे पर कम दृश्यता प्रक्रिया चल रही है।

सभी उड़ानें सामान्य हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More