BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हथियारों की नोक पर मोटरसाइकिल सवार से लूट 40 हजार

मथुरा। पलसों गांव स्थित गैस गोदाम के समीप एक व्यक्ति को तमंचे की नोक पर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने लूट लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए व्यक्ति से 25 हजार रुपए लूट ले गए। घटना से गांववासियों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस भी घटना की जांच पड़ताल में लगी है। घटना की सूचना मौके पर पुलिस पीड़ित और गांव के लोगों से जांच पड़ताल की है। लूट की घटना से जहां लोगों में रोष व्याप्त है वहीं उन्हें इस तरह की घटना से भय बना हुआ है कि अब किसी भी एक व्यक्ति का पैसे लेकर आवागमन करना सुरक्षित नहीं है।


शुक्रवार शाम करीब साढे़ सात बजे महरौली निवासी नवल सिंह गोवर्धन स्थित बैंक एटीएम से 40 हजार रुपए निकाल कर मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे। तभी रास्ते में पलसों गांव स्थित गैस गोदाम के समीप दो बाइक पर सवार हथियारों से लैस चार बदमाशों ने पीछे से उनमें टक्कर मार दी।

नवल सिंह गिर गए। इससे पहले वह कुछ समझ पाते तभी बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दे दी। जब नवल सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का सामना करने का प्रयास किया। तब तक बदमाश उनके पास रखी नकदी लूट कर भाग गए। बदमाश एक जेब में रखे 25 हजार रुपए लूट ले गए। कछ ही समय में आसपास के गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। तब तक बदमाश आखों के ओझल हो गए।


गोवर्धन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चार अज्ञात बदमाशों ने 25 हजार रुपए की लूट की है। जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More