देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। अगर आपने पुरानी मोटरसाइकिल खरीदी है तो यह सुनिश्चि कर लें कि आप चोरी की मोटरसाइकिल नहीं चला रहे हैं, अन्यथा पुरानी खरीदी गई मोटरसाइकिल आप को मुशीबत में डाल सकती है। मथुरा में अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गैंग सक्रिय हैं। जून महीने में मथुरा पुलिस ने ऐसे चार बडे गैंग का खुलासा किया है। इनके कब्जे से एक दो नहीं दर्जनों मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद की हैं।
यह सब मोटरसाइकिल चोरी की गई थीं और बाजार में इनको बेचने की तैयारी थी। अगर पुलिस समय से कार्रवाही नहीं करती तो फर्जी नम्बर प्लेट और फर्जी कागजों से पकडी गई मोटरसाइकिलों को बाजार में बेच दिया जाता। आप को पुरानी मोटरसाइकिल की जरूरत है और किसी माध्यम से चोरी की मोटरसाइकिल आप तक भी पहुंच सकती है। पुरानी मोटरसाइकिल खरीदते समय अगर सावधानी नहीं बरती तो आप मुशीबत में पड सकते हैं। मथुरा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाही में चैथे बडे गैंग को पुलिस ने 29 जून को पकडा और इसका खलासा महीने की आखिरी तारीख यानी 30 जून को किया।
मंगलवार की रात को थाना कोसीकलां पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए आठ बदमाशों को चोरी की 15 मोटर साईकिल, दो तमंचे व एक अदद बन्दूक, कारतूस, चार चाकू सहित गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक थाना कोसीकलां प्रमोद पवांर के मुताबिक अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गंैग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से चोरी की 15 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इन्हें गैंग ने मथुरा, हाथरस और राजस्थान में अलग अलग जगहों से चोरी किया था।
अपराधिक घटनाओं में करते हैं उपयोग
चोरी की मोटरसाइकिलों का उपयोग अपराधी अपराधिक वारदाताओं को अंजाम देने मंे करते थे। जून महीने में पुलिस ने ऐसी कई सनसनी खेज अपराधिकवादातों का खुलासा किया जिसमंे अपराधियों ने घटना का अंजाम देने के लिए चोरी की मोटरसाइकिलों का स्तैमाल किया था। अपराधिक मामलों के जानकार अधिवक्ता एलके गौतम सलाह देते हैं कि बिना तहकीकता के कम कीमत के लालच में खरीदी गई पुरानी मोटरसाइकिल आपके लिए मुशीबत बन सकती है। कम कीमत के लालच में लोग कागजात की सत्यता नहीं परखते हैं, यही लापरवाही मुशीबत का कारण बन सकती है।
जून महीने में पकडे गये बडे ’बाइक चोर गैंग’
-29 जूनः थाना कोसीकला पुलिस ने चोरी की 15 मोटरसाइकिल बरामद कीं। बाइक चोर गैंग के आठ सदस्यों को पुलिस ने दबोचा। मथुरा, हाथरस, राजस्थान से चुराई गयीं थीं मोटरसाइकिल।
-20 जूनः थाना गोवर्धन पुलिस ने चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ तीन लोगों को पकडा था। यह गिरोह फर्जी नम्बर प्लेट लगा कर मोटरसाइकिलों को बचने का काम करता था।
-14 जूनः थाना शहर कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गैंग का खुलासा करते हुए चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद की थीं। गैंग के पांच सदस्यांे का गिरफ्तार किया गया था।
-6 जूनः थाना हाईवे पुलिस ने वाहन चोर गैंग के तीन शातिर चोरों को दबोचा है। इनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। इन्हें अलग अलग स्थानों से चोरी कर एक जगह इकठ्ठा किया गया था। मथुरा और दूसरे जनपदों से मोटरसाइकिलों को चुरा कर एक स्थान पर एकत्रित करते रहते थे। इनकी संख्या अच्छीखासी हो जाने पर उन्हंे राजस्थान मंे बेच दिया जाता था।













Related Items
मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठीं तो होगी सीज
हथियारों की नोक पर मोटरसाइकिल सवार से लूट 40 हजार
गैंगस्टर चला रहे थे गैंग, यूपी से चुरा कर राजस्थान में बेचते थे मोटरसाइकिल