BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

गैंगस्टर चला रहे थे गैंग, यूपी से चुरा कर राजस्थान में बेचते थे मोटरसाइकिल

मथुरा। थाना हाईवे पुलिस ने वाहन चोर गैंग के तीन शातिर चोरों को दबोचा है। इनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। इन्हें अलग अलग स्थानों से चोरी कर एक जगह इकठ्ठा किया गया था। मथुरा और दूसरे जनपदों से मोटरसाइकिलों को चुरा कर एक स्थान पर एकत्रित करते रहते थे। इनकी संख्या अच्छीखासी हो जाने पर उन्हंे राजस्थान मंे बेच दिया जाता था।


आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गिरोह यहां काफी समय से मोटर साइकिल चोरी कर रहा था। मथुरा से मोटर साइकिल चोरी करके एक स्थान पर एकत्रित कर लेते हैं, उसके बाद राजस्थान में ले जाकर बेच आते हैं। आरोपियों के पास से तीन ऐसी मोटरसाइकिल बरामद हुई हंै जिनकी सूचना थाना हाइवे पर दर्ज कराई गयी थी। इसके अलावा सात अन्य चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुयी है, जिनको बेचने के लिए पालीखेडा व मंशाटीला मन्दिर के मध्य मार्ग के पास अर्धनिर्मित विल्डिंग में छिपा कर रखा गया था।

चोरों से कुल 10 मोटर साइकिलें बरामद हुई हैं जिनमें छह मोटर साइकिलें जनपद मथुरा से चोरी की गयी हैं तथा अन्य अन्य के बारे में जानकारी की जा रही है।


 प्रभारी निरीक्षक थाना हाईवे विनोद कुमार ने बताया कि पालीखेडा चैराहा से 30 कदम सतोहा की तरफ रोड पर तीन वाहन चोर को तीन चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। पकडे गये आरोपियों से पूछताछ की गई तो कई राज उगल दिये। गैंगस्टर सतीश पुत्र राजवीर निवासी बरारी थाना रिफाइनरी के खिलाफ मथुरा जनपद के थाना हाइवे मं चार, थाना फरह पर गैंगस्टर एक्ट मंे कार्रवाही की जा चुकी है।

सतीश एनडीपीएस एक्ट में भी जेल जा चुका है। वहीं अजय पुत्र रमेशचन्द्र निवासी धर्मलोक कालौनी महोली रोड थाना कोतवाली  थाना हाइवे पर शहर कोतवाली पर कई मुकदाम दर्ज है। इसके खिलाफ कोतवाली से गैंगस्टर की कार्रवाही हुई है। सीआरपीसी की धाराओं में भी कई मुकदा दर्ज हैं। तीसरे आरोपी गिरीश कुमार पुत्र जगन्नाथ निवासी चुरारी थाना उच्चेन जिला भरतपुर के खिलाफ जनपद में यह पहला मुकदमा दर्ज हुआ है।

लूट मंे वांछित 10 हजार का इनामी दबोचा


थाना हाईवे पुलिस ने लूट के अभियोग में वांछित चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अनीस पुत्र इसराइल निवासी विसम्भरा थाना शेरगढ को एक देशी तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी को गोवर्धन चोराहे से गिरफ्तार किया गया। लूट की एक घटना में अनीस की थाना हाईवे पुलिस को तलाश थी।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More