BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जिलाधिकारी ने लगाई नगर पंचायत के बाबुओं का फटकार

जिलाधिकारी ने लगाई नगर पंचायत के बाबुओं का फटकारमथुरा । गोवर्धन कस्बे में गुरूपूर्णिमा मेला की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी अरबिंद मलप्पा बंगारी गोवर्धन पहुॅचे। जहाॅ थाना प्रांगण में अधिनस्त अधिकारियांें के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं का ब्यौरा मांगा। जिलाधिकारी ने गोवर्धन में फेली गंदगी के साम्राज्य को लेकर नगर पंचायत गोवर्धन में तैनात बाबुओं को फटकार लगाई। 

उन्होंने अधीनस्तों से कहा कि समय रहते संपूर्ण नगर में सफाई अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायें। लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्रवाही करने की भी चेतावनी दी। गुरूपूर्णिमा मेला की तैयारियों को लेकर अधीनस्त अधिकारियांें के काफिले के साथ गोवर्धन पहुॅचे जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने अधीनस्त अधिकारियांे के साथ बैठक के बाद गिरिराज परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने मानसीगंगा में फैली गंदगी तथा गंदे नाले से गंगा में आ रहे पानी को लेकर चिंता जताई। विभागीय अधिकारियांें तथा नगर पंचायत गोवर्धन को गंदे पानी तत्काल बंद कराने के निर्देश दिये। विद्युत अधिकारियों को जल्द से जल्द परिक्रमा मार्ग में विद्युत पोल तथा तारों को दुरूस्त करने को कहा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अवनीश अवस्थी, एसडीएम सदानन्द गुप्ता, क्षेत्राधिकारी आलोक दुबे, विधायक प्रतिनिधि जितेन्द्र, जुगल पटेल आदि अधिनस्त अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More