BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सौंख क्षेत्र के मुख्य मार्ग जर्जर, किसी ने नही सुना ग्रामीणों का दर्द

 

 

 

सौंख के सौंख-भरतपुर मार्ग पर सरकार के आदेश के बाबजूद भी अभी तक नही हुआ गड्डा मुक्त

 सौंख के गांव नगला बर का मुख्य मार्ग जर्जर हालत में

सौंख के नगला खेरा का मुख्य मार्ग वर्षो से पड़ा जर्जर

सौंख के गांव नगला अड्डा का मुख्य मार्ग जर्जर

सरकार के आदेश के बावजूद भी नही भरे गये सड़कों के गड्डों, लोगों की उम्मीदों पर फेरा पानी-- 

सौंख। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भले ही प्रदेश की सड़कोें को 15 जून तक गड्डा मुक्त करने का संकल्प लिया हो लेकिन सौंख क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों के संपर्क मार्गो की स्थिति जर्जर हालत है। और ये मार्ग करीब पिछले कई वर्षों से इसी स्थिति में है। कोई जनप्रतिनिधि ध्यान नही देता। और ग्रामीणों को भी आने-जाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़कों के गड्डे मुक्त कराने का संकल्प लिया हो लेकिन सौंख-मथुरा रोड़ पर आगरा कैनाल और पिछले कई वर्षो से सौंख को राजस्थान की सीमा को जोड़ने वाला करीब दो किमी सड़क मार्ग में काफी गहरे गड्डे है। कस्बा सहित आस-पास के लोगों की उम्मीदें भी बढ़ने लगी थी। ग्रामीण अंचल में भी हालत यह है कि क्षेत्र के अधिकतर गांवों के सम्पर्क मार्ग ठीक नही है। और कस्बा से जुडे़ कुछ मार्गो की हालत बहुुत ही खराब है। कस्बा से राजस्थान सीमा  से जुडे़ दो सड़क मार्ग सहित करीब दो दर्जन गांव के सम्पर्क मार्गों की हालत जर्जर है। 

 नगला अड्डा, अहमल कलां से शीशराम, सौंख से नगला खेरा, लोरिहा से आजल, मल्हू से भुन्डान, अहमल से बोरिपा, गोवर्धन रोड़ से डौमपुरा, नगला अक्खा, नगला बारी, सैदा से नगला जंगली, नैनू पट्टी से घनिया, जाजनपट्टी रोड़ से नगला बर, नगला खारी, लोरिहा पट्टी से नगला जीवन, नगला अक्खा से सबला, नैनूकलां से कनकू, सबला से शेरा नगला, सैदा से नगला टूड़ा आदि गांवों के सम्पर्क मार्ग जर्जर हालत है। और इन गांवों के ग्रामीणों को आने-जाने पर खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आने-जाने वाले रहगीरों को देररात्रि में तेज गति से चलने वाहनों को हादसे का सबब बन सकता है। और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने 15 जून तक सभी मार्गों को गड्डे मुक्त करने का संकल्प लिया था। जो कि अधूरा रह गया।

सीएम के संकल्प से जागी थी गांव वासियों को उम्मीद

प्रदेश के जर्जर पडे़ सडक मार्गो को लेकर 15 जून तक गड्डों को भरकर दुरस्त करने का जो संकल्प सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया था। वह संकल्प आज पूरा नही हो सका। और सीएम के इस आदेश से क्षेत्रीय लोगों में उत्साह भी था। और गांवों के सभी संपर्क मार्ग को बनायें जाने की उम्मीद भी जागी थी। ये सपना ग्रामीणों को टूट गया। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More