BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कथा को श्रवण के साथ-साथ जीवन में उतारें: हेमलता

वृन्दावन धाम नजर आया खलौआ गांवश्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन नन्दोत्सव में उमड़ी हजारों की भीड़

उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष ने की समापन आरती

मथुरा। कभी भजनों की तान पर झूमते श्रद्धालु, तो कभी नन्दोत्सव में प्रसादी के लिए भक्तों की होड। राया क्षेत्र के गांव खलौआ में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन ऐसा रस बरसा कि श्रोता सुनते-सुनते कथा रूपी सागर में गोते लगाते नजर आए। कथा की अनुपम छटां को देख खलौआ गांव वृन्दावन धाम नजर आया। श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन नन्दोत्सव की धूम रही। कथा का शुभारंभ उ.प्र. के राज्यपाल के विधिक सलाहाकार एस.के. उपाध्याय तथा अलीगढ़ के कमिश्नर सुभाषचन्द्र शर्मा ने किया। कथा में मुख्य रुप से पहुंचे उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रमेश चैधरी एवं कथा आयोजक श्रीमती सविता सिंह सौरोत, राजन सिंह ने कथा समापन पर व्यास पीठ की आरती की। कथा व्यास पीठ पर विराजमान भागवताचार्य साध्वी प्रेमलता शास्त्री ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है। मानव जन्म जब आप आए हैं तो पुण्य लाभ कमायें। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कथा श्रवण तो की है,लेकिन पापों से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि कथा को श्रवण करने के साथ-साथ अपने जीवन में उतारें तो निश्चत ही हमें पापों से छुटकारा मिल जाएगा। इस दौरान साध्वी द्वारा नन्दोत्सव में गाये भजन नन्द के घर आनन्द भयौ जय कन्हैया लाल की... पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर नाचने लगे और प्रसादी के लिए लोगों में होड़ मच गई। कथा श्रवण को हजारों श्रोताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में प्रमुख राकेश सोलंकी प्रधान, सुरेश प्रधान, डा. रामकुमार पोनियां, विवेक प्रिय आर्य, भानु प्रताप सिंह, हरेन्द्र प्रधान, मौनी ताऊ, राजवीर सिंह पीआरओ, बलवीर सिंह, आयुष, राहुल, गोविन्द प्रधान, राधेश्याम गिरी, दिनेश, प्राची, मधुसुदन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More