BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

छापामार कार्यवाही से पेट्रोल पम्प स्वामियों में मचा हडकम्प

हाॅइवे स्थित पेट्रोप पम्प पर छापामार कार्यवाही के दौरान पेट्रोल मशीन को चैक करते अधिकारीमथुरा। मथुरा और आगरा के अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कई पेट्रोल पम्पों पर छापामार कार्यवाही की तो पेट्रोल पम्प स्वामियों मे हडकम्प मच गया। जिसमें एक पम्प को सही पाया गया तो दूसरे पम्प पर कम पेट्रोल दिये जाने की पुष्टि की गयी है। 

बुधवार को कोसीकलां नगर के हाइवे स्थित दो पेट्रोल पम्पों पर क्षेत्रीय जांच अधिकारी विनय शंकर वर्मा, वरिष्ठ निरीक्षण वाट मांप अनुराग सिंह कुशवाह, सेल्स आफीसर आकाश दीप तिवारी सहित आधा दर्जन अधिकारियों ने छापामार कार्यवाही करते हुये पम्पों की मशीनों की जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने मशीनों को खुलवाकर उसमें उनकी गति, चिप व तेल निकालने का सिस्टम देखा। इसके अलावा उन्होने लीटर में तेल भी नापा। जिसमें शर्मा पेट्रोल पम्प पर सभी चीजे सही पाई गयी। इसके बाद वह कोसी फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे जहां उन्होने सभी प्रकार की मशीनों को चैक किया जिसमें उन्होने मशीन में फिक्सिंग को पाया। इसकों लेकर अधिकारियों ने कोसी फिलिंग के मैनेजर को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी भी दी। पम्पों पर अधिकारियों द्वारा किये गये औचक निरीक्षण से क्षेत्र के सभी पेट्रोल पम्प स्वामियों में हडकम्प मच गया। जांच अधिकारी विनय शंकर वर्मा ने बताया कि यहां के सभी पेट्रोल पम्पों की जांच की जायेगी।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More