देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नकली सोने की ईट व नशीला पाउडर बरामद
मथुरा। जनपद पुलिस द्वारा टटलूओं के विरूद्ध चलायें जा रहे अभियान के तहत शहर कोतवाली की रिपोर्टिंग चैकी व जनपद की स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार दोपहर तीन बजे गणेशरा कट के पास से टटलू गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकली सोने की ईट व असलाह व ठगी करने में उपयोग में आने वाला सामान बरामद किया हैं।
इस सम्बन्ध में एसएसपी विनोद कुमार मिश्रा व नगर पुलिस अधीक्षक ने मथुरा द्वारा लोगों को बाहर से बुलाकर नकली सोने की ईट दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ चलाये जा रहें अभियान के तहत शहर कोतवाली की रिपोर्टिंग चैकी प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा व स्वाट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर बुुधवार गणेशरा कट के पास से रफीक पुत्र सिराज खान निवासी नई थाना पुन्हाना जिला नूंह हरियाणा व सददाम पुत्र उमर हुसैन निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकली सोने की ईट एक सोने का टुकड़ा, एक छैनी, च हथौड़ा, एक किलो दो ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया हैं। पुलिस ने पकड़ें दोनांे बदमाशों का चालान कर जेल भेजा हैं। पकड़ें गये दोनो बदमाशों के विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों में अपराधिक मुकदमें लूट व अपहरण के दर्ज हैं।













Related Items
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 18 किलो सोने की ईंटों के साथ शख्स गिरफ्तार
बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी की पिचकारियों से भक्तों पर की टेसू के रंगों की बौछार
विभागीय कार्यवाही में हुआ नकली घी के खेल का खुलासा