देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। दूध दही घी को लेकर ब्रज में कहावतें कुछ भी कहती हों वर्तमान मंे सच्ची कहावत यही है कि यहां देवताओं को भी देशी घी के दर्शन नहीं हैं। इस कहावत के विपरीत मथुरा में डेढ सौ, दो सौ रूपये किलो तक घी मिल रहा है। ढेल, ढकेल, नान वाले भर भर चम्मच ऐसे घी परोसते हैं मानो यहां घी मुफ्त में मिल रहा हो। बुधवार की कार्रवाही में इसकी हकीकत सामने आ गई। हालांकि लोगों को यह पहले से पता था कि यह सब नकली है, लेकिन इस पर सरकारी मोहर लगना बाकी थी, जो बुधवार को लग गइ।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशास ने बुधवार को धड़ाधड़ कई क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई की है। जिसमें एक अवैध डेयरी चलती पाई गई। वहीं शहर के मध्य कोतवाली रोड पर रिफाइंड से देशी घी बनता पाया गया। टीम ने सौ किलो देशी घी को सील कर दिया है। मुखबिर से नकली घी बनाकर बेचने की मिली सूचना पर खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के डीओ डॉ गौरीशंकर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा टीम ने विनोद घी वाले की दुकान पर निरीक्षण किया तथा एक नमूना घी का लिया। उसके बाद मौके पर विके्रता ने बताया कि यह घी अपने निर्माण स्थल में बना कर दुकान पर बिक्री के लिए लाया जाता है। उसके बाद एक टीम उसके निर्माण स्थल पर गई। वहां से टीम ने मौके पर बिना बिल के पारस ब्रांड तथा माधव ब्रांड के घी पाए गए। और सुमन ब्रांड का सोयाबीन रिफाइंड पाया गया। उन्हें मिलाकर देसी घी बनाकर बिक्री करता था। मौके पर टीम ने दो नमूने घी के लिए तथा लगभग 100 किलो घी को सील कर दिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के डीओ डॉ. गौरीशंकर के निर्देशन में टीम ने मुखबिर की सूचना पर बाजना में मानागढी रोड पर बिना लाइसेंस के अवैध रूप से डेयरी प्लांट चलता पाया गया। यहां बड़ी मात्रा में पनीर बनाया जा रहा था। मौके पर डेयरी में मानकों को ताक पर रखकर अवैध रूप से पनीर बनाया जा रहा था। टीम के पहुंचने पर डेयरी मालिक फरार हो गया तथा कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्रवाई की गई। मौके पर टीम ने तैयार पनीर से एक नमूना लिया साथ ही क्रीम और सफेद घोल के भी नमूने लिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने डेयरी को खाद्य सामग्री बनाने और कारोबार करने पर फिलहाल रोक लगा दी है। जब तक खाद्य लाइसेंस नहीं बनवा लेता जब तक पनीर निर्माण नहीं करेगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम बाजना के गांधी नगर के देव ट्रेडर्स फर्म पर पहुंची। यहां से टीम ने एक नमूना सोयाबीन रिफाइंड तथा एक नमूना पुखराज एडिबल ऑयल का लिया। इसके साथ ही देव ट्रेडर्स को सुधार नोटिस दिया गया। बाजना में अर्ध सैनिक कैंटीन पत्थर मंडी अरहर की दाल का नमूना लिया गया और कैंटीन के मैनेजर को खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सुधार नोटिस दिया गया।
चमकीली अरहर की दाल की बिक्री और स्टोर करने पर रोक
खाद्य सुरक्षा अधिकारियें ने जनपद के सभी किराना व्यापारियों से आग्रह है कि चमकीली अरहर की दाल का न तो बिक्री करेंगे न भंडारण करेंगे। रंगीन कचरी बिक्री नही करेंगे तथा जनपदवासियों से अपील है कि चमकदार कचरी रंगीन दाल तथा चमकदार मिठाइयों का प्रयोग न करें। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं। छापामार कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह, मुकेश कुमार, गजराज सिंह उपस्थित रहे।













Related Items
नदबई लूट कांड का खुलासा: व्यापारी का मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी जयशिव गिरफ्तार
बेल के पत्तों में छिपे हैं अजब-गजब गुण! शोध में खुलासा
'बिग बॉस 17' में अंकिता लोखंडे का खुलासा, 'सुशांत जब गया था ना, उसकी डायरी मेरे पास थी'