देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कैला नगर युवा मित्र मंडल ने कराया सातवां मां भगवती जागरण
राधाकृष्ण, शिव पार्वती व काली की झांकी रहीं आकर्षण का केन्द्र
मथुरा। कैला नगर युवा मित्र मंडल द्वारा गंगा दशहरा पर्व पर सौंख रोड, हैंडपम्प वाली गली स्थित कैला देवी मंदिर पर आयोजित सातवें विशाल मां भगवती जागरण में भोर तक भक्त माता की भेंटों पर झूमते रहे। कार्यक्रम में शामिल झांकियों ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया।
राया से आए गायक कलाकारों ने मां की भेंट व लांगुरिया प्रस्तुत किए। कलाकार राजू जयपुरिया ने बेटियां क्यों पराई हैं, बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वारा भवानी, आजा मां आजा मां, चटर की मटर करैगो आदि भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाया। अंकित ठाकुर के नेतृत्व में राधाकृष्ण का मनमोहक नृत्य, शिव-पार्वती का तांडव, काली व राक्षसों का युद्ध आदि की झांकियां निकाली गई। शेर पर सवार हो मां दुर्गा ने भक्तों को दर्शन दिए।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ कमेटी के पदाधिकारियों मां ज्वाला की ज्योति प्रज्जवलित कर किया। दिनेश गोला ने आर्केस्ट्रा पार्टी, संजय खंडेलवाल ने प्रसाद व्यवस्था, शीतल जैन ने लाइट-टैंट व्यवस्था, राहुल अग्रवाल ने भंडारा व्यवस्था व ऋषि भारद्वाज ने पूजन सामग्री व्यवस्था संभाली। दरबार सेवा लाल सिंह डेेकोरेटर्स द्वारा की गई। कार्यक्रम में ह्देश खंडेलवाल, रिंकू, शुभम् खंडेलवाल, हितेश खंडेलवाल, लक्की यादव, शोभित बंसल, मोहित खंडेलवाल, दिनेश चन्द, सोनू गोला, वीर परिहार, गोपेश्वर भारद्वाज, बिट्टू जैन, संजय मामा होडल वाले, हरीश गोला आदि का विशेष सहयोग रहा। समापन भोर में हुई मातारानी की महाआरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ हुआ।













Related Items
इन सिद्ध मंत्रों के जाप से मां भवानी हो जाएंगी प्रसन्न