BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मानवता को समर्पित रहे निरंकारी मिशन के 88 वर्ष

मानवता को समर्पित रहे निरंकारी मिशन के 88 वर्षमथुरा । गुरुवार को निरंकारी मिशन 88 वर्ष का हो गया, इस उपलक्ष्य पर हाइवे नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में निरंकारी भक्तों ने सत्गुरू माता सविन्दर हरदेव महाराज के मार्गदर्शन में निरंकारी मिशन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया ।

इस अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक सभा में स्थानीय संयोजक हरविन्द्र कुमार ने कहा कि सन् 1929 से निरंतर संत निरंकारी मिशन मानवता को समर्पित कार्य कर रहा है। निरंकारी मिशन धर्म जोड़ता है-तोड़ता नहीं तथा दीवार रहित संसार की परिकल्पना को साकार करने हेतु एक को जानो, एक को मानो, एक हो जाओ तथा ब्रह्म की प्राप्ति-भ्रम की समाप्ति के ध्येय वाक्य पर काम कर रहा हैं।

उन्होंने बताया कि ‘‘संत निरंकारी मिशन‘‘ का शुभारम्भ 25 मई, 1929 को बाबा बूटासिंह से बाबा अवतार सिंह के पावन मिलन द्वारा हुआ। इस दिन बाबा अवतार सिंह ने बाबा बूटासिंह से ब्रह्मज्ञान प्राप्त किया था । दोनों ने 14 वर्षो तक साथ मिलकर आध्यात्मिक जागरूकता के मिशन को उन लोगों तक पहुंचाया, जो परमात्मा की पूजा परम अस्तित्व को जाने बिना ही कर रहे थे। 1943 में बाबा बूटासिंह के ब्रह्मलीन होने के बाद बाबा अवतार सिंह ने 20 वर्ष, बाबा गुरबचन सिंहने 17 वर्ष तथा बाबा हरदेव सिंह ने 36 वर्ष निरंकारी मिशन की मुहिम को विश्वभर में फैलाया।

युवा प्रचारक किशोर ष्स्वर्णष् ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह जी के ब्रह्मलीन होने के बाद 18 मई, 2016 से सत्गुरु माता सविन्दर हरदेव जी महाराज के नेतृत्व में निरंकारी मिशन पुनः ष्ब्रह्मज्ञानष् द्वारा सत्य, प्रेम, शांति तथा एकत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु विश्वभर की लगभग 3 हजार शाखाओं में नियमित सत्संग निरंतर चल रहे हैं, जहां लोगों की आध्यात्मिक जिज्ञासा का समाधान ब्रह्मज्ञान द्वारा किया जा रहा है।

इस अवसर पर सहारनपुर से आयीं बहन नवीना और शिवानी ने प्रेरक गीत प्रस्तुत कर प्रभु के प्रति जागरूक किया, वहीं प्रचारक वी.एस.ठकुरेला, एस.के.रावत, कल्याणदास, महावीर, राजकुमार, रमेश पांडे, गुड्डी, सुमन, किशोर ष्स्वर्णष् आदि वक्ताओं ने निरंकारी मिशन को अपना मार्गदर्शन प्रदान करने वाली दिव्य विभूतियो को नमन कर, जन-जन को आध्यात्म के लिए प्रेरित करने का संकल्प दोहराया।

इसी क्रम में कृष्णा नगर, वृन्दावन, आजमपुर, तंतुरा, फरह आदि क्षेत्रों में भी स्थानीय स्तर पर निरंकारी मिशन की प्रेरक शिक्षाओं को प्रचारित किया गया।

WhatsAppFacebookTwitterGoogle+Share

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More