मथुरा । जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने रविवार को भूतेश्वर स्थित जलकल सभागार में सफाई नायकों की बैठक बुलाई। सफाई व्यवस्था को लेकर बुलाई गई बैठक में डीएम के तेवर तीखे देखे गए। उन्होंने सफाई नायकों से शहर में दो पालियों में सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही साथ शहर में चल रहे नाला सफाई कार्य को भी निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। मथुरा-वृंदावन को मिलाकर नगर निगम बनाने की घोषणा के बाद चेयरमैनों के अधिकार सीज हो चुके है। शहर के खास मुद्दे सफाई कार्य को लेकर ही डीएम श्रीबंगारी ने जलकल कम्पाउड में सफाई नायकों के साथ बैठक की। बैठक में अधीनस्थों को निर्देश देते हुए बताया कि शहर में सफाई कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में दो पालियों में सफाई कार्य हो, इसके लिए सभी सफाई नायक अपने-अपने क्षेत्रों के सफाई कर्मचारियों को निर्देश दें। बैठक में जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्टेªट से कहा कि नाला सफाई कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाए, इसके अलावा शहर के दुकानदार व ढेल ढकेल वालों से सफाई कार्य में सहयोग करने की अपील की। कहा कि सभी ठेल ढकेल व दुकानदार अपने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर कूड़ेदान रखें। ऐसा न करने पर उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस की अवमानना पर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। बैैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त रविन्द्र कुमार सहित ईओ डा. ब्रजेश कुमार पालिका कर्मी मौजूद रहे। बैठक के उपरांत अपर जिलाधिकारी अपने काबिले के साथ शहर में निकले जहां उन्होंने खान की दुकानों पर छापामार कार्यवाही करते हुए साफ सफाई के विशेष योगदान करने की अपील की तथा दुकानदारों को हिदायत दी कि अपनी दुकान के आगे एक कूड़ेदान को रखवा कर उसमें गंदगी डाले। अन्यथा की स्थिति में दुकानदार के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
Read MoreBREAKING NEWS












