BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

धूमधाम से निकाली परशुराम की शोभायात्रा

धूमधाम से निकाली परशुराम की शोभायात्रामथुरा ।  ब्राह्मण सभा राया के तत्वाधान में भगवान परशुराम की शोभायात्रा हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से निकाली गयी जगह जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया वहीं आरती उतार कर भोग प्रसाद का वितरण किया गया। परशुराम की शोभायात्रा गोपालबाग में स्थित परशुराम भवन से प्रारम्भ हुयी शोभायात्रा का शुभारम्भ पूर्व मंत्री श्यामसुन्दर शर्मा एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु ने पूजा अर्चना कर किया। श्री शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमे प्रेरणा  देते है और आपसी भाईचारे के साथ एकत्रित होकर सहयोग देना चाहिए। ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु ने कहा कि भगवान परशुराम आज्ञाकारी पुत्र भी थे और ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों से हमें प्रेरणा मिलती है और आयोजक सरहाना के पात्र है। शोभायात्रा गोपालबाग से प्रारम्भ होकर मॉट रोड, हाथरस रोड, कटरा बाजार, रेतिया बाजार होती हुयी मंदिर परिसर पर सम्पन्न हुयी जगह जगह आरती उतार कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष राकेश शर्मा, संतोष शर्मा एडवोकेट, अरविन्द शर्मा, बुद्धसैन शर्मा, श्यामबाबू भारद्वाज, मनोज चतुवेर्दी, नारायण हरि शर्मा, रमेश दत्त शर्मा, रूद्रप्रकाश सारस्वत, सुरेश चन्द्र गौड़,आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे। रेतिया बाजार में युवा कांग्रेस बल्देव विधान सभा उपाध्यक्ष सरबन अहमद, पुनीत चैबे आदि ने जलपान के साथ स्वागत किया। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More