BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ब्रजभूमि स्वच्छता अभियान के तहत शहर में निकाली वाहन रैली

ब्रजभूमि स्वच्छता अभियान के तहत शहर में निकाली वाहन रैलीमथुरा । ब्रजभूमि स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को समूचे शहर में वाहन रैली निकालते हुए स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। आमजन से आह्वान किया गया कि वह शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

 

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जयगुरुदेव आश्रम के समीप ब्रज व्हाईव्हीलर से दुपहिया वाहन रैली को उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एडवोकेट पं. कमलकांत उपमन्यु, वरिष्ठ अधिवक्ता चै. अजय सिंह एडवोकेट, पीयूष चतुर्वेदी उमा मोटर्स के एमडी पवन चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में युवक-युवतियों के अलावा बड़ी संख्या में सामाजिक, अधिवक्ता व उद्योग जगत से जुड़े लोग वाहनों पर सवार थे। यह रैली मंडी चैराहा, भूतेश्वर, डीगगेट, भरतपुर गेट, होली गेट, विकास बाजार पहुंच कर नुक्कड़ नाटक में तब्दील हो गई। यहां नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया गया। समझाया गया कि सफाई जीवन की कितनी जरूरी है। अपने घर के साथ-साथ गली-मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने में किस तरह से अहम भूमिका निभाएं। उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष व एडवोकेट पं. कमलकांत उपमन्यु ने कहा कि स्वच्छता अभियान की सफलता प्रत्येक नागरिक के प्रयासों पर निर्भर है। प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि वह स्वच्छता पर ध्यान दें। अपने आसपास न तो गंदगी फैलाएं और न ही किसी को फैलाने दें। उमा मोटर्स के एमडी पवन चतुर्र्वेदी ने भी अभियान में सहभागिता करने वाले लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का अभियान है। विकास बाजार से रैली कलक्ट्रेट होते हुए टाउनशिप पहुंची। यहां से उमा मोटर्स पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। रैली में वरिष्ठ अधिवक्ता चै. अजय सिंह एडवोकेट, उमा मोटर्स के निदेशक विजय चतुर्वेदी, पीयूष चतुर्वेदी, आर्किटेक्ट समर्थ चतुर्वेदी, आर्यमन इंटर प्राइजेज के श्रीकृष्ण सिंह, ब्रजभूमि स्वच्छता अभियान के अश्विनी चतुर्वेदी, अनिरुद्ध चतुर्वेदी, शुभम, अमन चैधरी, सुनील गौतम, अभिजीत चैधरी आदि मुख्य थे।

 

 

 

रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित उमा मोटर्स पर ब्रजभूमि स्वच्छता अभियान के तहत वाहन रैली का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष व एडवोकेट पं. कमलकांत उपमन्यु व उमा मोटर्स के एमडी पवन चतुर्वेदी

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More