BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

युवाओं ने होलीगेट पर तख्तियां हाथों में लेकर किया प्रदर्शन

युवाओं ने होलीगेट पर तख्तियां हाथों में लेकर किया प्रदर्शनमथुरा । स्वच्छता अभियान में मथुरा के फिसडडी होने के बाद लोगों में नगर पालिका मथुरा और उसकी चेयरमैन के प्रति नाराजगी बढ रही है। आज इसी को लेकर ब्रज स्वच्छता अभियान समिति के युवाओं ने होलीगेट पर प्रदर्शन किया। तख्तियां हाथों में लिये ये लोग स्वच्छता अभियान में मथुरा के 352वें नंबर पर आने पर जहां नगर पालिका चेयरमैन से सवाल खड़े कर रहे थे। 

 

उन्होंने इसके लिये होलीगेट चैराहे पर कुर्सी भी लगाई और कहा कि चेयरमैन शहर की गंदगी के बारे में सवालों के जबाव दें, हम उन्हें यहां बुलायेंगे लेकिन समाचार लिखे जाने तक पालिकाध्यक्ष वहां नहीं पहुचीं। युवक-युवतियों का कहना था कि नगर पालिका अध्यक्ष कब तक नगर को नरक बनाती रहेंगी? इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। हाथों में तख्तियां लिये युवक-युवतियां पालिकाध्यक्ष से सवाल कर रहे थे कि नगर पालिका के पास मथुरा की साफ सफाई की क्या कार्ययोजना है? उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान की लिस्ट में मथुरा के 352वें नंबर पर आने का जिम्मेदार कौन है? उन्होंने कहा कि सफाई में इतने फिसडडी होने पर हम शर्मसार हैं। इस अवसर पर अश्वनी चैधरी, कपिल चैधरी, सुरजीत, सरिता, जीतू सिसौदिया, विनोद, मुकेश, देवेन्द्र चैधरी, पूजा, गरिमा, नेहा, निशा आदि मौजूद थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More